herzindagi
famous places to visit in ongole andhra pradesh

Andhra Pradesh Hidden Places: आंध्र प्रदेश की इस जगह घूम लिया तो फिर आपने पूरा दक्षिण भारत देख लिया, जल्दी प्लान बनाएं

Andhra Pradesh Travel: अगर आप भी दक्षिण भारत की असल खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो फिर आपको आंध्र प्रदेश की इस जगह एक बार जरूर जाना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2024-07-05, 12:47 IST

Hidden Gems Of Andhra Pradesh: कृष्णा और गोदावरी नदी के किनारे स्थित आंध्र प्रदेश देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां विदेशी पर्यटक भी खिंचे चले आते हैं।

आंध्र प्रदेश अपने धार्मिक मंदिर, ऐतिहासिक इमारत, प्राकृतिक स्थान और समुद्री तटों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत राज्य में ऐसी कई अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

आंध्र प्रदेश में स्थित ओंगोल भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में आप ही शायद नहीं जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ओंगोल की खासियत और यहां मौजूद कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ओंगोल क्यों प्रसिद्ध है? (Why Ongole Is So Famous)

Why Ongole Is So Famous

आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले से स्थित ओंगोल एक प्रमुख शहर है। बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरे दक्षिण भारत में लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है।

ओंगोल का एक हिस्सा तेलंगाना राज्य से भी मिलता है, इसलिए इसे दो राज्यों की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली जगह भी माना जाता है। इस शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद समुद्र तट इसे और भी खास बनाते हैं। यह शहर ऑफबीट ट्रैवलर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी है।

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh Travel: क्या आपने आंध्र प्रदेश के कश्मीर को एक्सप्लोर किया?, जल्दी प्लान बनाएं

ओंगोल में घूमने की जगह (Best Places to Visit In Ongole)

यह विडियो भी देखें

ओंगोल में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर एक बार घूमने के बाद यकीनन आप आंध्र प्रदेश की अन्य कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। जैसे-

कोठापटनम बीच (Kothapatnam Beach, Ongole)

Kothapatnam Beach, Ongole

ओंगोल में किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कोठापटनम बीच के किनारे ही पहुंचते हैं। यह सिर्फ ओंगोल का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। (जुलाई-अगस्त में देश की शानदार जगहों पर पहुंचें)

समुद्र की हसीन लहरें और सफेद रेत का संगम आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। कोठापटनम बीच शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

भैरवकोण वॉटरफॉल (Bhairavakona Waterfalls)

bhairava kona waterfalls

ओंगोल की हसीन वादियों में स्थित किसी अद्भुत वॉटरफॉल और धार्मिक स्थल का संगम एक साथ देखना चाहते हैं, तो आपको आंख बंद करके भैरवकोण वॉटरफॉल पहुंच जाना चाहिए। नल्लामाला पहाड़ियों में स्थित यह वॉटरफॉल कई हसीन दृश्य प्रस्तुत करता है।

भैरवकोण वॉटरफॉल जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह यहां शिव गुफा शिव के आठ अलग-अलग रूपों के लिए प्रसिद्ध मानी जाती है। कहा जाता है कि इस गुफा का निर्माण 7वीं या 8वीं शताब्दी के बीच हुआ था। वॉटरफॉल और गुफा के आसपास में स्थित हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।  

चेन्‍नाकेशवा स्‍वामी मंदिर (Chennakesava Swamy Temple)

Chennakesava Swamy Temple

ओंगोल में स्थित चेन्‍नाकेशवा स्‍वामी मंदिर एक प्राचीन और काफी पवित्र मंदिर माना जाता है। इस ,मंदिर के बारे में कहा जाता है कि 12वीं से 13वीं शताब्दी के बीच काकतीय राजवंश द्वारा बनवाया गया था। (भारत के फेमस मरीन ड्राइव

भगवान भगवान विष्णु को समर्पित चेन्‍नाकेशवा स्‍वामी मंदिर स्थानीय लोगों के बीच काफी महत्व रखता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर लोगों की रक्षा करता है। मंदिर के गर्भगृह में मां लक्ष्मी की मूर्ति भी स्थापित है। यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: Grishneshwar Jyotirlinga: यहां स्थित है भगवान शिव का अंतिम ज्योतिर्लिंग, सावन में दर्शन मात्र से मुरादें होती हैं पूरी

 


इन जगहों को भी एक्सोमोर करें 

ओंगोल में ऐसी अन्य कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- चंदावरम, चिराला और मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित वोडारेवु बीच जैसी शानदार जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@abhibuswikimedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।