Madhya Pradesh Hidden Places: देश में मध्य में स्थित मध्य प्रदेश एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह राज्य सतपुरा की पहाड़ियों से लेकर जबलपुर, मांडू, खजुराहो और ग्वालियर जैसी ऐतिहासिक जगहों से लेकर कई खूबसूरत जगहों से घिरा हुआ है। मानसून में इस राज्य की कुछ जगहों की सुंदरता सातवें असमान पर होती है, जहां देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। मध्य प्रदेश की धरती पर स्थित 'बुरहानपुर' भी एक ऐसी जगह है, जो इतिहास और खूबसूरती का संगम स्थल है। इस आर्टिकल में हम आपको बुरहानपुर की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे।
बुरहानपुर की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको बता दें कि बुरहानपुर, मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक जिला है। बुरहानपुर जिले का मुख्यालय और केंद्र, दोनों है। यह खूबसूरत शहर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है। बुरहानपुर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 335 किमी दूर है। इसके अलावा, यह इंदौर से करीब 182 किमी और महाराष्ट्र के भुसावल से महज 69 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, मानसून में जालंधर के पास स्थित इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर आएं
बुरहानपुर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है। इतिहास के अनुसार इस शहर की स्थापना नासिर खान ने की थी। हालांकि कुछ वर्षो बाद इस शहर पर मुगल शासक अकबर ने अपने कब्जे में ले लिया था। कहा जाता है कि बुरहानपुर मुगल काल में दक्कन मुख्यालय हुआ करता था। मुगल काल में यहां कई ऐतिहासिक महलों का निर्माण हुआ था।
ताप्ती नदी के किनारे स्थित बुरहानपुर ऐतिहासिक और खूबसूरती के अलावा, सबसे अधिक पड़ा उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। नदी के किनारे ऐसे कई महल और मस्जिद हैं, जो इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम करते हैं।
बुरहानपुर मध्य प्रदेश का एक ऐसा शहर है जो 'दक्षिण का प्रवेश द्वार' के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में स्थित बुरहानपुर वन प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग का काम करता है। मानसून में यहां सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि दूर-दूर से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।
यह विडियो भी देखें
बुरहानपुर में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आइए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: भोपाल के आसपास इन हसीन वॉटरफॉल की सैर कर आएं, आपका वीकेंड यादगार हो जाएगा
आपको बता दें कि बुरहानपुर, महाराष्ट्र की सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसलिए यहां महाराष्ट्र से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बुरहानपुर के आसपास ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wiki,mptourism
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।