Famous Marine Drive: ये फेमस मरीन ड्राइव किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, मानसून में जरूर एक्सप्लोर करें

Famous Marine Drives And Coastal Roads In India: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी किसी को थोड़ा बहुत समय मिलता है, वो अपनी पसंदिता जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।
देश में घूमने के लिए जिस तरह हिल स्टेशन, रेगिस्तान या समुद्री तट फेमस लोकेशन माने जाते हैं, ठीक उसी तरह देश में स्थित कुछ मरीन ड्राइव भी सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं।
जी हां, महाराष्ट्र से लेकर ओडिशा और तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश में स्थित मरीन ड्राइव किसी शानदार पर्यटन केंद्र से कम नहीं माने जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको देश के कुछ टॉप और फेमस मरीन ड्राइव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में जाना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
मुंबई मरीन ड्राइव (Mumbai Marine Drive)
देश में स्थित सबसे फेमस और चर्चित मरीन ड्राइव का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव का ही नाम लेते हैं। यह मरीन ड्राइव इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मुंबई मरीन ड्राइव के बारे में कहा जाता है कि इसे पहले नेता जी सुभाष चंद्र रोड के नाम से जाना जाता था। अरब सागर के तट पर मौजूद यह मरीन ड्राइव नरिमान पॉइंट को मालाबार हिल्स से जोड़ने का काम करता है। समुद्र के किनारे करीब 3.5 किलोमीटर इस मरीन ड्राइव का असल खूबसूरती मानसून के समय दिखाई देता है। मानसून में मुंबई मरीन ड्राइव के किनारे हजारों लोग मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Odisha Travel: जगन्नाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो पुरी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
पुरी-कोणार्क मरीन ड्राइव (Puri-Konark Marine Drive)
देश के दूसरे सबसे खूबसूरत और मनमोहक मरीन ड्राइव की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पुरी कोणार्क मरीन ड्राइव का नाम जरूर लेते हैं। जी हां, इस मरीन ड्राइव को ओडिशा के साथ-साथ पुरी और कोणार्क के आसपास स्थित हसीन खजाना माना जाता है।
बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित पुरी कोणार्क मरीन ड्राइव किसी को भी दीवाना बना सकता है। इस मरीन ड्राइव की यात्रा में आप कोणार्क बीच, मरीन ड्राइव बीच, इको रिट्रीट कोणार्क और मरीन ड्राइव रोड साइड व्यू पॉइंट जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसकी लम्बाई करीब 7. 4 किमी है।
धनुषकोडी-रामेश्वरम मरीन ड्राइव (Dhanushkodi-Rameshwaram Marine Drive)
समुद्र के किनारे स्थित मरीन ड्राइव का जिक्र हो और दक्षिण भारतीय राज्य का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम भी देखा जाता है। जी हां, यह खूबसूरत और चर्चित मरीन ड्राइव साउथ इंडिया के तमिलनाडु शहर में मौजूद है।
धनुषकोडी-रामेश्वरम मरीन ड्राइव पाम्बन से दक्षिण पूर्व में और श्रीलंका में तलैमन्नार से 24 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसे भारत का अंतिम छोर भी कहा जाता है। यहां आप दो साइड से समुद्र की लहर और बीच में स्थित धनुषकोडी-रामेश्वरम रोड पर ड्राइव करने के बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि मानसून में इसकी खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई में बच्चों के साथ शाम को समुद्र किनारे नहीं इन 3 जगहों पर जाएं घूमने, आएगा मजा
मरीन ड्राइव ऑफ भोपाल (Marine Drive of Bhopal)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है। भोपाल में ऐसी कई शानदार और मनमोहक झीलें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
भोपाल में कई झीलों के किनारे-किनारे कई रोड है, लेकिन भोपाल की VIP रोड को पूरे राज्य में मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। यह खूबसूरत मरीन ड्राइव बड़ा तालाब के किनारे से गुजरता है। यहां एक तरफ खूबसूरत झील मौजूद है, तो दूसरी तरफ राज्य की वीआईपी रोड। मानसून में यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। झील के किनारे यादगार फोटोग्राफी भी किया जा सकता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@odishatourism,mumbai_classic
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।