कर्नाटक भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। उत्तर में बेलगाम से लेकर दक्षिण में बेंगलुरू तक, आप यहां काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांत समुद्र तटों और स्वादिष्ट भोजन आपको अलग ही दुनिया में ले जाएंगे।
हालांकि, कर्नाटक इतना बड़ा और हसीन है, जिसे आसानी से एक्सप्लोर नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आप मैसूर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मैसूर के दर्शनीय प्लेसेस और इसकी संस्कृति विरासत पर्यटकों को बखूबी आकर्षित करते हैं। यहां की पर्यटन स्थल बेहद रोमांटिक जगह भी मानी जाती है।
अगर आप भी कर्नाटक घूमने के लिए जा रहे हैं, तो मैसूर की इन जगहों को जरूर एक्सपलोर करें।
मैसूर पैलेस
मैसूर में सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक स्थान में मैसूर पैलेसभी आता है। यह पैलेस बहुत खूबसूरत है, जहां की वास्तुकला को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसका इतिहास भी काफी रोचक रहा है, कहा जाता है कि आगरा के ताजमहल के बाद अगर कोई इमारत खूबसूरत है, तो उसका नाम मैसूर पैलेस है।
इस पैलेस के पास में होने वाली लाइट शो सबसे खास है, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। अगर आप मैसूर शहर में है या फिर जा रहे है तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। इसी तरह मैसूर में जगनमोहन पैलेस भी पर्यटन का प्रमुख स्थल है।
इसे जरूर पढ़ें-Travel Guide : कर्नाटक की कल्चरल कैपिटल मैसूर में घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन Places
मैसूर चिड़ियाघर
आप मैसूर चिड़ियाघर को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कर्नाटक का यह शहर अपने जूलॉजिकल पार्क के लिए भी बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है। श्री चमराजेंद्र जूलॉजिकल पार्क उन्हीं में से एक चिड़ियाघर घर जो अपने बेहतरीन पशु-पक्षियों के लिए जाना जाता है।
वर्ष 1892 महाराजा चामराजा वोडेयार इस चिड़ियाघर घर की स्थापना किया था जो आज मैसूर का सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल है। अगर आप पशु-पक्षियों से प्रेम कराती है तो आपके लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। इसी तरह मैसूर में दर्शनीय स्थल रेल संग्रहालय भी जहां आप घूम सकते हैं।
रेल संग्रहालय को करें एक्सप्लोर
आप मैसूर में रेल संग्रहालय को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको रेल में बैठने का अनुभव होगा, जहां पर 10 साल तक के बच्चों के लिए काफी अच्छा है। यहां प्रदर्शन के लिए लाइट, टिकट, टिकटिंग मशीन, घड़िया, सिग्नल संकेत, और हाथ वाले वाटर पंप रखे गए हैं।
यहां एक बैटरी से चलने वाली मिनी टॉय ट्रेन भी है, जो पर्यटकों को संग्रहालय के मैदान के घूमने का काम करती है। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं, तो रेल संग्रहालय को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सेंट फिलोमेना चर्च
अगर आपने ट्रिप में कुछ ऐसे जगह पर घूमना चाहते जो अंग्रेजों द्वारा बनाया गया बेहतरीन इमारत हो तो आप पहुच जाएं मैसूर की सेंट फिलोमेना चर्च के पास। मैसूर में सेंट फिलोमेना चर्च पर्यटक के दृष्टि से सबसे अच्छा जगह माना जाता है।
इस चर्च के बारे में कहां जाता है की यह एशिया का दूसरे सबसे चर्च हैं। ये चर्च कैथोलिक संत और रोमन कैथोलिक के याद में बनाया गया है। अगर आप कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो सेंट फिलोमेना चर्च जरूर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें-नेपाल के पोखरा में घूमने के लिए हैं कई दिलचस्प जगहें, आप भी जानें
मैसूर घूमने के लिए करें ये काम
- एक या दो दिन में ही पूरे मैसूर को एक्सप्लोर करना बहुत अधिक मुश्किल है। इसलिए अगर आप एक बेहतर ट्रिप चाहती हैं तो उसे पहले से प्लान करना सबसे अच्छा है।
- आपको ट्रैवलिंग के दौरान कोई समस्या ना हो, इसलिए आप पहले ही इंटरनेट की मदद से मौसम का जायजा लें और अपने साथ जरूरी सामान अवश्य रखें। जिससे बारिश के दौरान भी आपको परेशानी उठानी ना पड़े।
- भले ही आप अपने देश के अंदर ट्रैवल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यह सलाह दी जाती है कि आप अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अवश्य रखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों