Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

दिल्ली को मिला दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय का तोहफा, जानें क्या-क्या होगा खास

अगर आप भी प्राचीन से लेकर आधुनिक इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं तो आपका इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि देश को दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय का तोहफा मिल चुका है।
Updated:- 2023-08-07, 10:30 IST
yuge yugeen bharat national museum

Yuge Yugeen Bharat Museum: देश की राजधानी अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए किसी एक देश में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है।

राजधानी में मौजूद इंडिया गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, नेशनल वॉर मेमोरियल और कुतुब मीनार आदि जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। राजनीतिक केंद्र होने के चलते यहां विदेशी सैलानी के अलावा विदेशी राजनयिक भी पहुंचते रहते हैं।

दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों से लगभग हर कोई वाकिफ होगा। ऐसे में आपको बता दें कि दिल्ली को अब दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय का तोहफा भी मिल चुका है। इस संग्रहालय को आप बहुत जल्दी एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। आइए इस म्यूजियम के बारे में जानते हैं।

युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम

 

दुनिया के सबसे बड़े जिस म्यूजियम का जिक्र कर रहे हैं उसका नाम 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' है। कहा जा रहा है कि इसका पूरा नाम युगे युगीन भारत नेशनल म्यूजियम है। खबर के मुताबिक इस भव्य म्यूजियम का निर्माण दिल्ली के नॉर्थ और साउथ में होगा।

इसे भी पढ़ें: Independence Day के मौके पर राजस्थान की इन शानदार जगहों पर आजादी का जश्न मनाएं

म्यूजियम के लिए प्रधानमंत्री ने किया था वर्चुअल वॉक-थ्रू 

 

खबर के मुताबिक 26 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युगे युगीन भारत म्यूजियम का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च किया था। इस वर्चुअल वॉक थ्रू में डिजिटल माध्यम से म्यूजियम भव्य रूप दिखाया गया था। (देश का पहला वैदिक थीम पार्क)

युगे युगीन भारत म्यूजियम में क्या होगा खास? 

युगे युगीन भारत म्यूजियम की चर्चा हर तरफ है। कहा जा रहा है कि इस म्यूजियम में लगभग 900 से अधिक कमरे होंगे। इसके अलावा म्यूजियम में आठ विषय गत खंड होंगे, जो भारत के 5 हजार साल प्राचीन इतिहास को प्रस्तुत करेगा। यह भव्य म्यूजियम तीन मंजिला होगा और लगभग 1.17 लाख वर्ग मीटर में फैला होगा। 

 

युगे युगीन म्यूजियम में प्राचीन से लेकर आधुनिक इतिहास को देखने का मौका 

 

आठ विषय गत खण्डों में विभाजित इस म्यूजियम में प्राचीन इतिहास, प्राचीन से मध्यकालीन इतिहास, मध्यकालीन से आधुनिक इतिहास के प्रमाण को आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा इस म्यूजियम में औपनिवेशिक शासन (ब्रिटिश, डच, पुर्तगाली), स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध और आजादी से संबंधित बब्यौरा से रूबरू होने का मौका मिलेगा। (बटरफ्लाई पार्क का तोहफा)

इस म्यूजियम में मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य और मुगल साम्राज्य से जुड़ी कई चीजों को रखा जाएगा। इसके अलावा वेदों से सम्बंधित चीजों को भी रखा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त की छुट्टियों में परिवार संग इन बेहतरीन जगहों पर घूमने पहुंचें

युगे युगीन म्यूजियम में कलाकृतियां का होगा भंडार 

खबर के मुताबिक युगे युगीन भारत म्यूजियम में कलाकृतियों का भंडार होगा। म्यूजियम में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद म्यूजियम के साथ-साथ नेशनल म्यूजियम की कुछ कलाकृतियां भी रखी जाएंगी। हालांकि, आपको बता दें कि इसकी कोई सूचना नहीं है कि यह म्यूजियम कब तक बनकर तैयार होगा और पर्यटकों के लिए कब खोला जाएगा। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@twitter)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।