ईद अब आ रही है और 23 अगस्त को कई लोगों की छुट्टी भी है। खुशी की बात ये है कि ईद लॉन्ग वीकेंड पर पड़ रही है। जिन लोगों की शनिवार और इतवार छुट्टी होती है उनको सोमवार को छुट्टी आराम से मिल सकती है।
ऐसे में अगर आप अपनी ईद को यादगार बनाना चाहते हैं तो बाहर जाने का प्लान एकदम मस्त है। अगर आप दिल्ली के आस पास रहती हैं तो ईद की इस छुट्टी पर कई जगहों पर घूमने जा सकती हैं। ये जगहें यकीनन आपको पसंद आएंगी।
कुतुब मीनार
आप कुतुब मीनार की तरफ घूमने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन यहां आप ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद ही आने का प्लान बनाएं। बता दें कि कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई यह इमारत दिल्ली की ऊंची इमारतों में से एक है। यह ईरानी वास्तुकला का भव्य उदाहरण है जिसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है। (दुनिया की सबसे पुरानी मस्जिद)
यह सबसे नामी दिल्ली पर्यटन स्थल है। इसके समीप ही एक लौह स्तम्भ बना है। इसकी खासियत यह है कि इसपर आज तक जंग नहीं लगा। आस पास हरियाली व पिकनिक स्थल के तौर पर भी लोग इसे बेहद पसंद करते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए भारत के ये पार्क हैं बेस्ट
इंडिया गेट
जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद आप थोड़ी दूर स्थित इंडिया गेट को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ऑटो करना होगा। यहां आप पार्क में बैठकर शांति के पल बिता सकते हैं.....और बोर्डिंग कर सकते हैं। अगर आपका कुछ खाने का मन कर रहा है, तो आपको यहां वो भी मिलेगा।
इसके अलावा, इंडिया गेट के ठीक सामने लगभग 28 फीट ऊंची स्मारक का निर्माण किया गया है। इस स्मारक का निर्माण जेट ब्लैक ग्रेनाइट से किया गया है। (इंडिया गेट के पास इन चीजों का आप भी जरूर लुत्फ़ उठाएं)
हुमायूं का मकबरा
अगर आप ईद पर अपने दोस्तो के साथ बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हुमायूं का मकबरा जरूर एक्सप्लोर करें। यहां ईद पर काफी अच्छी रौनक लगती है, जिसका दीदार करने लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर मुगलों की खूबसूरत वास्तुकला और स्मारकों हुमायूं का मकबरा का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है।
क्योंकि ये दिल्ली के ही नहीं बल्कि पूरे भारत के सबसे बेहतरीन मकबरों में से एक है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मकबरे का निर्माण किसी मुगल बादशाह ने नहीं बल्कि एक महिला ने करवाया था। जी हां, इस मकबरे को हाजी बेगम या हमीदा बानो बेगम ने 1565-72 में हुमायूं की कब्र के साथ निर्मित किया था।
लाल किला
कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबराया फिर लाल किला हो...यह तमाम चीजें देश की ऐतिहासिक इमारतों में आती हैं। वैसे तो इन इमारतों का काफी महत्व है, लेकिन अगर आप जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ पढ़ने आए हैं, तो आपको लाल किला जरूर घूमना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें-यह हैं भारत की सबसे डरावनी और भूतिया सड़कें
यहां आपको कई ऐतिहासिक चीजों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, आप खाने-पीने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ईद पर तो यहां मेला लगता है, जिसका दीदार करने लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं।
हमारी टीम की तरफ से आपको ईद मुबारक। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप ईद पर कहां जाना पसंद करते हैं, हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों