इतिहास प्रेमियों के लिए कर्नाटक का यह शहर है बेहद खास

पर्यटन के लिहाज से देखा जाए तो पूरा दक्षिण भारत ही अद्भुत है। देश-विदेश से लोग इस राज्य की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए यहां आते हैं। लेकिन आज हम आपको कर्नाटक के ऐसे शहर के बारे में बताएंगे, जो इतिहास के नजरिए से काफी खास है। बीजापुर कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है, जहां आपको ऐतिहासिक किले, महल और स्मारक देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बीजापुर को 'विजयपुरा' के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, कई लोग इसे 'दक्षिण भारत का आगरा' के नाम से भी जानते हैं। तो चलिए जानते हैं इस शहर के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारें।
गोल गुम्बज

कर्नाटक में गोल गुम्बज को प्यार की निशानी माना जाता है। कहा जाता है कि उस समय के राजा मोहम्मद आदिल शाह और उनकी प्रेमिका इसी ईमारत में विश्राम करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक मकबरा है, जिसे बनाने में लगभग तीस साल लग गए थें। इस मकबरे को दक्षिण भारत के कई लोग 'ताज महल' के सामान भी मानते हैं। दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां आप सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:विंटर में हनीमून के लिए बेस्ट है दक्षिण-भारत की ये बेहतरीन जगहें
गगन महल

बीजापुर में एक और प्यार की निशानी है, जिसका नाम है गगन महल। गोल गुम्बज के बाद बीजापुर में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह महल अपनी स्थापत्य कला और डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि वर्ष 1561 में इस महल का निर्माण आदिल शाह द्वारा किया था। इस महल को 'स्काई महल' के रूप में भी जाना जाता है। कई लोग यहां प्रीवेडिंग फोटोशूट के लिए भी आते हैं।
उपली बुर्ज

उपली बुर्ज बीजापुर में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। कहा जाता है कि यह बुर्ज लगभग 24 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके ऊपर से पूरे बीजापुर के अद्भुत नज़रों को आसानी से देखा जा सकता है। इस बुर्ज के ऊपर आज भी उस समय में इस्तेमाल होने वाली दो विशाल तोप हैं, जिसे देखने के लिए आप भी जा सकते हैं। अगर आपको बीजापुर में घूमने के साथ-साथ प्राचीन इतिहास के बारे में जानना है, तो आपको यहां ज़रूर घूमने जाना चाहिए।
असर महल

दक्षिण-भारत के साथ-साथ पूरे कर्नाटक में इस महल को 'द महल' के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण मुहम्मद आदिल शाह ने करवाया था। इस महल के बारे में ये भी कहा जाता है कि इस महल को शुरुआत में न्याय के हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। फ़ारसी वास्तुकला द्वारा तैयार ये महल आज भी सैलानियों के लिए बीजापुर में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में एक है।
इसे भी पढ़ें:साउथ में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कर्णाटक का बदामी आपके लिए है बेस्ट
कैसे पहुंचें
बीजापुर जाने के लिए आप बीजापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां से स्थानीय साधनों द्वारा गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। बीजापुर का निकटतम इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा है, जहां से आप बीजापुर के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org,cdn.s3waas.gov.in)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।