herzindagi
best places to visit in bhavnagar gujarat

भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपका मन मोह लेंगी

Best Places To Visit Bhavnagar: गुजरात की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो इस बार सूरत, अहमदाबाद या गांधीनगर नहीं, बल्कि भावनगर की इन हसीन जगहों पर घूमने पहुंचें।   
Editorial
Updated:- 2023-08-16, 13:12 IST

Top Places To Visit Bhavnagar Gujarat: गुजरात भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। गुजरात का लगभग हर शहर अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा प्राकृतिक सुंदरता और लजीज पकवानों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस खूबसूरत राज्य को 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' के नाम से भी जाना जाता है।

सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट या द्वारका जैसे शहर अपनी असीम खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। गुजरात का भावनगर भी खूबसूरती के मामले में काम नहीं है। खम्भात की खाड़ी के किनारे मौजूद होने के चलते यहां सैलानी भी भारी संख्या में घूमने पहुंचते रहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको भावनगर की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चंद मिनटों में आपका मन मोह लेंगी।

गोपनाथ बीच (Gopnath Beach)

Gopnath Beach

गुजरात के भावनगर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले गोपनाथ बीच का नाम जरूर लिया जाता है। शहर से दूर एकदम शांत गोपनाथ बीच खूबसूरती के साथ-साथ बर्ड वॉचिंग के लिए भी लोकप्रिय स्थान माना जाता है।

सफेद बालू और चमचमाते पानी के किनारे आराम फरमाने के लिए गोपनाथ बीच सैलानियों के बीच काफी फेमस माना जाता है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए जुलाई और अगस्त में यहां सबसे अधिक पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी काफी सुंदर दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें: 3 दिन रन ऑफ कच्छ घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

नीलामबाग पैलेस (Nilambag Palace)

Nilambag Palace

भावनगर में स्थित नीलामबाग ऐतिहसिक धरोहर होने के साथ-साथ एक बेहद ही खूबसूरत पैलेस है। कहा जाता है कि साल 1879 में महाराजा साहेब तख्तसिंहजी ने नीलामबाग पैलेस को डिजाइन करने के लिए जर्मन वास्तुकार को नियुक्त किया था।

नीलामबाग पैलेस की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब इस खूबसूरत पैलेस को होटल में तब्दील कर दिया है। ऐसे में अगर आप भावनगर घूमने जाते हैं, तो यहां शाही अंदाज में ठहर सकते हैं और भावनगर की खूबसूरती को एक्सप्लोर कर सकते हैं। (गुजरात की 9 सबसे फेमस और ऐतिहासिक जगहें)

यह विडियो भी देखें

विक्टोरिया नेचर पार्क (Victoria Nature Park)

Victoria Nature Park

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और भावनगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको विक्टोरिया नेचर पार्क पहुंच जाना चाहिए। करीब 500 एकड़ में फैला यह खूबसूरत पार्क हर समय सैलानियों में आकर्षण का केंद्र रहता है।

विक्टोरिया नेचर पार्क अपनी खूबसूरती के साथ-साथ विभिन्न वनस्पतियों और असंख्य जीव-जन्तुओं का घर भी माना जाता है। मानसून के समय पार्क में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यहां आप सुकून का पला बिता सकते हैं। आपको बता दें कि सुबह और शाम के समय यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने पहुंचते हैं। (सूरत में घूमने की जगहें)

 

गौरीशंकर झील (Gaurishankar lake)

Gaurishankar lake

भावनगर के प्राकृतिक आकर्षणों स्थलों की बात होती है, तो गौरीशंकर झील का नाम जरूर लिया जाता है। यह एक कृत्रिम झील है। कहा जाता है कि इस झील को खूबसूरत बनाने का श्रेय गौरीशंकर को दिया जाता है जो उस समय भावनगर के दीवान थे।

गौरीशंकर झील हर उम्र के लोगों के बीच में फेमस है। इस खूबसूरत झील के किनारे भावनगर के अलावा अन्य कई शहरों से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। झील के पास एक प्राचीन शिव मंदिर भी है। इस झील की असल खूबसूरती मानसून में होती है। झील के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत के इन समुद्री तट की डरावनी कहानियां सुनते ही कांप उठती है रूह

 


भावनगर में घूमने की अन्य जगहें

भावनगर में ऐसी अन्य कई अद्भुत और मनमोहक जगहें हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-टकटेश्वर मंदिर, महात्मा गांधी जी समर्पित गांधी स्मृति, बार टोन लाइब्रेरी और भावनगर की तातानिया झील के किनारे स्थित ऐतिहासिक खोडियार मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

भावनगर  कैसे पहुंचें?

how to reach Bhavnagar Gujarat

भावनगर पहुंचना बहुत ही आसान है। गुजरात के किसी भी हिस्से से आप भावनगर पहुंच सकते हैं। देश के किसी भी हिस्से से भावनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आप हवाई यात्रा के माध्यम से भावनगर पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पास में सूरत एयरपोर्ट है। सूरज एयरपोर्ट से बस, टैक्सी या कैब लेकर आसानी से भावनगर पहुंच सकते हैं। वडोदरा हवाई अड्डा या राजकोट एयरपोर्ट से भी भावनगर पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@expedia.com,beachesofindia)

FAQ
भावनगर क्यों प्रसिद्ध है?
भावनगर खूबसूरत जगहों के साथ-साथ एक महत्त्वपूर्ण वाणिज्यिक एवं औद्योगिक केंद्र के भी लिए प्रसिद्ध है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।