गुरुग्राम की 3 ऐसी जगहें जो देती है विदेशी वाइब्स, यहां ग्लैमरस लाइफ का मजा लेने जाते हैं लोग

गुरुग्राम में घूमने के लिए लोग अच्छी जगहों की तलाश कर रहे लोगों को शानदार आर्किटेक्चर, कैफे कल्चर, फैशन सेंस और मॉडर्न एंबियंस वाली ये जगहें बहुत ज्यादा पसंद आने वाली हैं। ज्यादातर लोग हर बार एक नई जगह जाने की सोचते हैं, लेकिन शहर में रहकर हर बार किसी नई जगह पर जाना आसान नहीं हो सकता। इसलिए ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां अगर आप बार-बार भी जाती हैं, तो भी आपको नए जैसा अहसास होगा। दरअसल, इन जगहों का नजारा आपको विदेशी वाइब्स देगा। यहां चहल-पहल अच्छी होती है। इन जगहों पर लोग खास तौर पर फोटोज, इंस्टाग्राम रील्स, फैशन शूट्स या बस एक हैप्पनिंग डे आउट के लिए जाते हैं।
32 एवेन्यू, गुरुग्राम
- अगर आप गुरुग्राम में विदेशी वाइब्स का अनुभव लेना चाहती हैं, तो शाम के समय यहां जाना अच्छा रहेगा। यहां के आर्टिस्टिक कैफे, खूबसूरत लाइटिंग और स्टाइलिश सजावट इस जगह को खास बनाते हैं। रात के समय यहां का माहौल और भी आकर्षित हो जाता है, जहां कपल्स की चहल-पहल और रूमानी वाइब्स साफ महसूस होती हैं।
- यहां आने वाले लोग अक्सर मॉडर्न और स्टाइलिश कपड़ों में नजर आते हैं, जो इस जगह की ग्लोबल फील को और बढ़ा देते हैं।
- लोकेशन- एनएच 48, सेक्टर 15 पार्ट 2, गुरुग्राम
- समय- सुबह 11 बजे से यहां लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है।
इसे भी पढ़ें- गुरुग्राम में इन रोमांटिक जगहों के बारे में कोई नहीं बताएगा आपको, यहां की खूबसूरती देती है दिल्ली के CP को टक्कर
गैलेरिया मार्केट, गुरुग्राम
- विदेशी वाइब्स के लिए गैलेरिया मार्केट भी अच्छी जगह में से एक है। यहां भी शाम के समय ज्यादा भीड़ होती हैं, क्योंकि बड़ी इमारतें खूबसूरत लगती हैं। बैठने के लिए भी यहां अच्छा स्पेस है, इसलिए कप्लस यहां समय बिताने आते हैं। अगर आप यहां वीकेंड पर आ रही हैं, तो डिनर प्लान कर सकती हैं। क्योंकि, खाने-पीने के भी अच्छे स्टॉल लगे हैं। यह गुरुग्राम में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- लोकेशन- गैलेरिया मार्केट, डीएलएफ गैलेरिया रोड, गैलेरिया मार्केट, सेक्टर 28, डीएलएफ फेज IV, गुरुग्राम
- समय- रात 12 बजे तक आपको अच्छी चहल-पहल देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ घूमने का प्लान है, तो गुड़गांव के इन खूबसूरत गार्डन को करें एक्सप्लोर
साइबर हब
- अगर गुरुग्राम में विदेशी वाइब्स वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो इसमें साइबर हब का नाम जरूर आएगा। यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आपको यहां से जल्दी घर लौटने का मन नहीं होगा। स्टाइलिश लोग, ग्लैमरस लोकेशन और इंटरनेशनल फूड के साथ-साथ आपको ऊंची इमारतें भी देखने को मिलेंगी। इस जगह की सबसे ज्यादा खासियत ही यह है कि इसे गुरुग्राम का विदेशी प्लेस माना जाता है। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए भी अच्छी जगहमें से एक है।
- लोकेशन- डीएलएफ साइबर सिटी, डीएलएफ फेज 2, सेक्टर 24, गुरुग्राम।
- समय- रात 1.30 बजे तक आपको यहां चहल -पहल देखने को मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- irctc official, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।