Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

भारत के इन समुद्री तट की डरावनी कहानियां सुनते ही कांप उठती है रूह

Haunted Beaches In India: भारत की चर्चित डरावनी जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन देश में मौजूद भुतहा समुद्री तट के बारे में जानते हैं?  
Updated:- 2023-05-07, 10:00 IST
most haunted beaches in india

Horror Beaches In India: हिंदुस्तान का अधिकांश हिस्सा समुद्र से घिरा हुआ है। देश में कुछ अविश्वसनीय समुद्र तट है जो एकांत से लेकर बेहतरीन पार्टियों तक नजारा प्रस्तुत करते हैं।

भारत में मौजूद चर्चित और लोकप्रिय समुद्र तट के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि हिंदुस्तान में मौजूद भुतहा समुद्र तट के बारे में जानते हैं तो फिर आपका जवाब क्या होगा?

इस आर्टिकल में हम आपको भारत में मौजूद इन समुद्री तटों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बेहद ही डरावना माना जाता है। इन समुद्र तट पर कोई भी अकेले जाने से भी डरता है। आइए जानते हैं।

डुमस बीच (Dumas Beach)

Dumas Beach

भारत में मौजूद सबसे भुतहा समुद्र तट का जिक्र होता है तो सबसे पहले डुमस बीच का ही नाम लिया जाता है। यह बीच गुजरात में मौजूद है। अरब सागर से सटा हुआ यह बीच एक नहीं बल्कि, कई डरावनी कहानियों के लिए पूरे भारत में फेमस है।(अहमदाबाद की सबसे डरावनी जगहें)

इस बीच के बारे में सबसे पहले यह बिला जाता है कि यहां की रेत सफेद नहीं काली रंग की होती है। मिथक के अनुसार साड़ियों पहले इस बीच के किनारे भूत-प्रेत रहते थे। बीच का आत्मा का घर भी माना जाता था। एक अन्य लोक कथा है कि प्राचीन काल में यहां शवों को जलाया जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार सूरज ढलते ही यहां से चीखने और चिल्लाने की आवाज आने लगती है।

इसे भी पढ़ें:Shangri La Valley: भारत की सबसे रहस्यमयी जगह, जहां से वापस आना है नामुमकिन


बलुदेरा बीच (Baludera Beac)

Baludera Beac

अंडमान और निकोबार एक से एक खूबसूरत और मनमोहक समुद्र तट के लिए फेमस है, लेकिन यहां मौजूद बलुदेरा बीच उन बीचेज में शामिल है जो एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए फेमस है।

बलुदेरा बीच के बारे में कहा जाता है कि ब्रिटिश काल के समय इस बीच के किनारे मृत आत्मा को फेंक दिया जाता था। यह चलन काफी दिनों तक चलता रहा। कई लोगों का मानना है कि मृत जानवर को भी इसी जगह फेंका जाता था। इस बीच के किनारे आज भी कोई अकेले घूमने जाने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:प्रयागराज की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर कांप जाती है लोगों की रूह

चौपाटी बीच (Chowpatty Beach)

Chowpatty Beach

भारत के इस बीच को डरावना कम, लेकिन जहरीला सबसे अधिक माना जाता है। महाराष्ट्र का यह बीज जहरीले पानी के लिए फेमस है। इस तट के बार बारे में कहा जाता है कि इसका पानी इतना प्रदूषित है कि कोई भी डर के चलते छूता नहीं है।(विशाखापत्तनम की डरावनी जगह)

चौपाटी बीच के पानी और रेत में सीवेज, कचरा और प्रदूषित कोयले का पानी बहता है जिसके चलते यह समुद्र तट किसी जहर से कम नहीं है। लोगों में इतना डर है कि इस समुद्र के किनारे टहलने तक नहीं जाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।