पंजाब में घूमने के लिए आमतौर पर चंडीगढ़, पठानकोट या फिर अमृतसर शहर ही फेमस है। ये सही है कि इन शहरों में घूमने के लिए कई जगहे हैं लेकिन, आपको ये भी बात दें कि इन शहरों में अक्सर सैलानियों की भीड़ रहती है। ऐसे में पंजाब का बठिंडा शहर भीड़-भाड़ से दूर एक ऐसा शहर है जहां एक नहीं बल्कि कई दिलचस्प जगहें हैं। पंजाब के मध्य में स्थित इस शहर को हार्ट के रूप में भी जाना जाता है।
पंजाब के कई इतिहास को समेटे ये शहर टॉप पर्यटक स्थलों की लिस्ट में भी मजबूत दावेदारी पेश करता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस शहर में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं-
किला मुबारक
किला मुबारक पंजाब का ही नहीं बल्कि भारत के सबसे प्राचीन फोर्ट्स में से एक है। माना जाता है कि इस फोर्ट का निर्माण लगभग 90 से 110 ईस्वी के बीच किया गया था। प्राचीन समय में इस फोर्ट को तबार-ए-हिंद या भारत के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता था। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो ये जगह यक़ीनन आपके लिए बठिंडा में सबसे बेहतरीन हो सकती है। आपको बता दें कि ये किला हर साल लाखों पर्यटकों की मेजबानी भी करता है। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। सोमवार के दिन ये किला बंद रहता है।
इसे भी पढ़ें:मणिमहेश झील: हिमालय में मौजूद यह झील शिव के आभूषण के नाम से भी है प्रचलित
बठिंडा झील
बठिंडा का ऐतिहासिक किला घूमने के बाद अब आप प्राकृतिक स्थलों पर घूमने का रुख ज़रूर करना चाहेंगे। बठिंडा झील शहर की सबसे खूबसूरत जगहों में एक मानी जाती है। यहां रोजाना पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। शाम के समय झील के किनारे सैलानियों का भारी जमावड़ा रहता है। इस झील के आसपास मौजूद हरियाली चार चांद लगाती है। इस झील में नौका विहार की भी सुविधा है जो कश्मीर में शिकारों की तरह दिखने वाली नावें मजैसी मिलेगी। (पंजाब के कपूरथला में घूमने की फेमस जगह)
रोज गार्डन
प्रसिद्ध किला और खूबसूरत झील के बाद चलते हैं फूलों की नगरी यानी रोज गार्डन में। लगभग 4 हज़ार से भी अधिक वर्ग मीटर में फैला ये गार्डन गुलाबों की विभिन्न प्रजातियों के लिए समूचे पंजाब में प्रसिद्ध है। बठिंडा में ये एक ऐसी जगह है जहां आप कभी भी परिवार, फ्रेंड्स या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। इस गार्डन की मनमोहक सुन्दरता में यक़ीनन आप खो जाएंगे। इस गार्डन में बच्चों के लिए कुछ रोमांचक राइड्स भी हैं।
इसे भी पढ़ें:जुलाई के महीने में घूमने के लिए इनमें से किस जगह जाना पसंद करेंगे आप
दमदमा साहिब गुरुद्वारा
किला, झील और गार्डन घूमने बाद किसी पवित्र और धार्मिक जगह भी जाना ज़रूर बनता है। दमदमा साहिब गुरुद्वारा स्थान की दिव्य आभा और शांतिप्रिय वातावरण सैलानियों को बेहद आकर्षित करता है। आपको बता दें कि तख़्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के 5वें तख़्त में से एक है। इस स्थान को लेकर एक कथा है कि दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह ने इसी स्थान पर सिख धर्मग्रंथ तैयार किए थे, जिसके चलते यहां सिख धर्म के अनुयायियों की हमेशा भीड़ लगी रहती है।(क्यों खास है पंजाब का अबोहर शहर,जानें)
इस लेख को पढ़ने के बाद अब आप यक़ीनन बठिंडा घूमने जाना पसंद कर करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों