
Famous Places Of Ambikapur: हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत राज्यों का नाम लिया जाता है तो उसमें छत्तीसगढ़ का नाम जरूर शामिल रहता है। खूबसूरती के साथ-साथ इस राज्य को 'धान का कटोरा' यानी सबसे अधिक चावल उगाने वाला राज्य भी माना जाता है।
छत्तीसगढ़ की खूबसूरती यहां मौजूद वनों में मौजूद है, क्योंकि यह राज्य लगभग चारों साइड से हसीन वनों से घिरा हुआ है। इन जगलों के बीच में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं जहां हर महीने हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर भी एक ऐसी हसीन जगह है जहां मानसून में सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं। अंबिकापुर को हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको अंबिकापुर में मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंबिकापुर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले तातापानी का जिक्र जरूर होता है। यह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ भारत के लिए भी एक रहस्यमयी जगह से कम नहीं है।
तातापानी के बारे में कहा जाता है कि यहां प्राकृतिक रूप से धरती से गर्म पानी निकलते रहता है। यहां मौजूद कुंड का पानी साल भर गर्म रहता है। मानसून में भी यहां का पानी गर्म ही रहता है। इस कुंड का औषधीय गुणों से संपन्न भी माना जाता है। यहां भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति भी है।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

अंबिकापुर से कुछ ही दूरी पर मौजूद ठिनठिनी पत्थर एक चर्चित पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ एक रहस्यमयी स्थल के रूप में भी फेमस है। घने वन के बीच में मौजूद इस स्थान पर सैलानी भी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। (छत्तीसगढ़ में घूमने की जगहें)
इस रहस्यमयी पत्थर के बारे में बोला जाता है कि जब किसी चीज से पत्थर पर माना जाता है तो मधुर आवाज आती है। आसपास मौजूद पत्थरों से यह बिल्कुल अलग है। कई लोग इस पत्थर के सामने माथा भी टेकते हैं।

अंबिकापुर के हसीन वनों के बीच में मौजूद ऑक्सीजन पार्क भी घूमने के लिए एक प्रमुख स्थान है। यह खूबसूरत पार्क पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है, इसलिए यहां सैलानी भी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। (देश का पहला वैदिक थीम पार्क)
ऑक्सीजन पार्क खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है, क्योंकि यहां से चारों तरफ छोटे-बड़े पहाड़ और हरियाली दिखाई देता हैं। पार्क में मौजूद हजारों किस्म के फूलों को देखकर सैलानियों का मन भी तृप्त हो सकता है। आपको बता दें कि मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की हसीन जगहों में शुमार इन फॉरेस्ट में कब घूमने जा रहे हैं आप?
तातापानी, ठिनठिनी पत्थर और ऑक्सीजन पार्क के अलावा अंबिकापुर में ऐसी अन्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं जहां घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-महामाया मंदिर, रामगढ़ और सीता बेंगरा, संजय पार्क और वाटर पार्क।
अंबिकापुर में घूमने के साथ-साथ आप खूबसूरत नेचर के बीच ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। अंबिकापुर के वनों के बीच एक से एक बेहतरीन तस्वीर में कैद कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।