Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:37 PM IST

दिल्ली की हसीन जगहों में शुमार इन फॉरेस्ट में कब घूमने जा रहे हैं आप?

Weekend Getaways Around Delhi: अगर आप भी वीकेंड में दिल्ली के आसपास मौजूद किसी हसीन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं इन मनमोहक फॉरेस्ट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Updated:- 2023-06-09, 10:42 IST
best forest around delhi to visit on weekend

Best Forest Around Delhi: राजधानी दिल्ली अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह शहर देश का राजनीतिक केंद्र भी है।

दिल्ली में देश के हर कोने से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं, लेकिन कई बार दिल्ली की सड़कों पर इतनी भीड़ मौजूद रहती हैं कि घर से निकलने का मन नहीं करता है। इसलिए कई लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां सुकून का पल बिता सकें।

इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के आसपास में मौजूद कुछ बेहतरीन फॉरेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दोस्त, परिवार और पार्टनर के साथ शुद्ध वातावरण में सुकून का पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं।

दक्षिणी रिज फॉरेस्ट (Southern Ridge Forest)

Southern Ridge Forest

अगर आप दिल्ली की प्रदूषण से कुछ अधिक ही परेशान हो गए हैं और वीकेंड में शुद्ध वातावरण में घूमना चाहते हैं तो फिर आपको दक्षिणी रिज फॉरेस्ट पहुंच जाना चाहिए।

दक्षिणी रिज फॉरेस्ट में मौजूद हरे-भरे पेड़ों के बीच आप चैन की सांस ले सकते हैं। इस खूबसूरत जंगल में आप लगभग 100 से अधिक प्रजाति की पक्षियों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा इस जंगल में कई विलुप्त पेड़ पौधों को भी भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह शांतिपूर्ण जगह के रूप में काफी लोकप्रिय है।

  • पता-तुगलकाबाद
  • कैसे पहुंचें-सबसे पास में तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा से महज 378 किमी की दूरी पर है खूबसूरत तिलवाड़ा हिल स्टेशन, आप कब पहुंच रहे हैं?

जहांपना फॉरेस्ट (Jahanpanah Forest)

Jahanpanah Forest

जहांपना फॉरेस्ट अपनी खूबसूरती और शुद्ध वातावरण के लिए दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाकों में काफी फेमस है। लगभग 435 एकड़ में फैला यह जंगल सुबह से लेकर शाम तक सैर करने के लिए बेहद ही शानदार प्लेस है।

अगर आप दिल्ली की प्रदूषण वाली हवा से परेशान हो चुके हैं तो ताजी हवा लेने के लिए जहांपना फॉरेस्ट पहुंच सकते हैं। जून-जुलाई के महीन में भी इस जंगल में ठंडी हवा चलती है। आपको बता दें कि इस जंगल को जहांपना सिटी फॉरेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। (दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये खूबसूरत जगहें)

  • पता-चिराग दिल्ली 
  • कैसे पहुंचें-सबसे पास में चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन है।   

संजय वन (Sanjay Van) 

Sanjay Van

दिल्ली की सबसे खूबसूरत और हरी-भारी जगहों की बात होती है तो उस लिस्ट में संजय वन का नाम जरूर लिया जाता है। 700 से भी अधिक एकड़ में फैला हुआ यह जंगल हरे-भरे पेड़-पौधों के लिए जाना जाता है।

संजय वन में ऐसे कई विलुप्त पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। संजय वन के हसीन जंगलों के बीच आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां कई विदेशी पेड़-पौधे भी मौजूद हैं। (दिल्ली-एनसीआर के आसपास मौजूद हिल स्टेशन)

  • पता-महरौली 
  • कैसे पहुंचें-सबसे पास में कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन है।

 

इसे भी पढ़ें: भारत के इन फेमस रेलवे ब्रिज से दिखाई देता है अद्भुत नजारा

दिल्ली के आसपास मौजूद अन्य खूबसूरत फॉरेस्ट

Mangar Bani van

दक्षिणी रिज फॉरेस्ट, जहांपना फॉरेस्ट और संजय वन के अलावा दिल्ली के आसपास ऐसे अन्य कई फॉरेस्ट मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ वीकेंड में घूमने जा सकते हैं। जैसे-मंगर बानी वन फॉरेस्ट (गुरुग्राम), रजोकरी संरक्षित और दिल्ली का उत्तरी रिज भी घूमने जा सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@wikimedia,pitturbanstudiesinsingapore)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।