Best Place to Visit in Kerala during Christmas: केरल की इन जगहों पर रहती है क्रिसमस की धूम, आप भी जश्न मनाने पहुंचें

Best Place to Visit in Kerala during Christmas: अगर दक्षिण-भारत में क्रिसमस के मौके पर घूमना चाहते हैं तो इस बार केरल की इन जगहों पर दोस्तों संग ज़रूर पहुंचें।

 

best places to celebrate christmas in kerala

दक्षिण-भारतीय राज्यों में से केरल एक ऐसा राज्य है जहां घूमने के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। केरल की हसीन वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और समुद्री तट इस राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

हनीमून पर जाना हो, क्रिसमस सेलिब्रेट करना या फिर न्यू ईयर सेलिब्रेट करना हो, इसके लिए केरल कई वर्षों से एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन बना हुआ है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस या न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दक्षिण-भारत के किसी राज्य में जाना चाहते हैं तो बिना सोचे आपको केरल में पहुंच जाना चाहिए।

इस लेख में हम आपको केरल की कुछ ऐसी जगहों को के बारे में बताने जा रहे हैं जहां क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं।

त्रिवेंद्रम (Trivandrum)

Trivandrum

अगर आप क्रिसमस के शुभ मौके पर केरल में धूम मचाना चाहते हैं तो फिर सबसे पहले आपको किसी और स्थान नहीं बल्कि खूबसूरत त्रिवेंद्रम शहर में पहुंचना चाहिए। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक यह शहर जश्न में डूबा रहता है।

क्रिसमस के शुभ मौके पर यहां स्थित हैंगिंग स्टार्स, चलाई मार्केट और पलायम मार्केट में सबसे अधिक चहल-पहल रहती है। यह एक शॉपिंग हब भी है। त्रिवेंद्रम शहर में स्थित सेंट मैरी कैथेड्रल, माद्रे डी डेस चर्च और सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च जैसी जगहों पर क्रिसमस के दिन सबसे अधिक भीड़ एकत्रित होती है। इन जगहों के आसपास कई प्रोग्राम का भी आयोजन होता है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश की इन जगहों पर मिलेगा क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, दोस्तों संग पहुंचें

अल्लेप्पी (Alleppey)

Alleppey

केरल की सबसे खूबसूरत जगहों की बात की जाती है तो सबसे पहले अल्लेप्पी शहर का नाम ज़रूर लिया जाता है। इस जगह की खूबसूरती के चलते इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यह स्थान जिस तरह सुन्दर बैकवाटर और समुद्री तट के लिए दुनिया भर में फेमस है ठीक उसी तरह यह स्थान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए भी फेमस है

क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। देश के हर कोने से यहां लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। आर्थुंकल चर्च, एडथुआ चर्च, विमलगिरी चर्च और सेंट जॉर्ज चर्च जैसी जगहों पर क्रिसमस के दिन हजारों लोग पहुंचते हैं।

मुन्नार (Munnar)

Munnar

मुन्नार केरल का एक ऐसा हिल स्टेशनहै जो असीम खूबसूरती के लिए सिर्फ दक्षिण-भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है। यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां किसी भी मौके पर घूमने के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है।

क्रिसमस या न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मुन्नार एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। क्रिसमस के शुभ मौके पर आप यहां रोज गार्डन, इको पॉइंट, अनामुडी पीक और टाटा टी म्यूजियम जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सीएसआई चर्च, आरसी चर्च और कैथोलिक चर्च जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:देव भूमि की इन जगहों पर बर्फबारी किसी जन्नत से कम नहीं, आप भी पहुंचें


कोवलम (Kovalam)

Kovalam

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित कोवलम खूबसूरत बीच और नारियल के पेड़ों के लिए काफी लोकप्रिय है। यह किसी भी मौके पर घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन भी है। कोवलम में क्रिसमस एन्जॉय करने और कार्निवाल में भी भाग ले सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां जगह-जगह पार्टी का आयोजन होता है। समुद्र तट के किनारे जश्न का एक अलग ही माहौल रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Recommended Video

Image Credit:(@oncisewriting,keralatourism)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP