दिसंबर का महीना अपने आप में एक उल्लास लेकर आता है। दिसंबर में जैसे-जैसे समय निकलता है, क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी होने लगती है। यूं तो ये मुख्य रूप से ईसाईयों का त्योहार है, लेकिन भारत के साथ विश्व भर में इसे सभी धर्मों के लोग पूरे उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस ख़ुशी के मौके पर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो नई जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी क्रिसमस की छुट्टियों में किसी नई जगहों पर जाना चाहती हैं और क्रिसमस को यादगार बनाना चाहती हैं, तो आपको इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए। यक़ीनन इन जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा आपको। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।
गोवा
क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए सबसे पहले किसी राज्य या जगह के बारे में बात की जाती है, तो सबसे पहले गोवा का ही नाम लिया जाता है। समुद्र तट और नाइटलाइफ़ के बीच गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मज़ा है। यहां क्रिसमस से एक दो दिन पहले ही हजारों सैलानी घूमने के साथ-साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंचने लगते हैं। क्रिसमस के दिन यहां पर एक अलग ही रौनक दिखाई देती है। कहा जाता है कि यहां के चर्चों में हर उम्र के लोग देर रात तक क्रिसमस कैरोल गाते हैं, खास कर बच्चे।
इसे भी पढ़ें: स्विटज़रलैंड का Christmas क्यों है अलग और बेस्ट, जानिए
मुंबई
क्रिसमस सेलिब्रेट के मामले में गोवा का पड़ोसी राज्य मुंबई भी कम नहीं है। जहां एक ओर चर्चों में आम लोगों की भीड़ रहती है, वहीं कई फ़िल्मी हस्तियां भी आपको क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए दिख जाएंगी। अगर आप मुंबई में भी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह की तलाश में है, तो आपको बांद्रा पहुंच जाना चाहिए। क्रिसमस के दौरान इस जगह के साथ चर्चों को देखते ही बनता है। यहां अन्य जगहों की तुलना में क्रिसमस वाले दिन पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जा सकती है।
Recommended Video
सिक्किम
अगर आप यह सोच कर भारत के नार्थ-ईस्ट में नहीं जाती कि वहां अधिक उत्साह के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं किया जाता तो आप गलत हैं। सिक्किम में क्रिसमस बेहद ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन नार्थ-ईस्ट के साथ-साथ सिक्किम में कई तरह की मजेदार एक्टिविटीज भी आयोजित की जाती है। कहा जाता है कि सिक्किम में क्रिसमस एक्टिविटीज एक-दो दिन पहले से ही स्टार्ट हो जाता है, जो क्रिसमस वाले दिन को देर रात तक चलता है।
इसे भी पढ़ें: हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए इसके पीछे की असली वजह
चेन्नई
क्रिसमस सेलिब्रेट और घूमने के लिए दक्षिण भारत में किसी राज्य का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले चेन्नई का ही नाम लिया जाता है। कहा जाता है कि क्रिसमस वाले दिन यहां क्रिसमस पार्टी और आध्यात्मिकता का अद्भुद मिश्रण देखा जाता है। चेन्नई के बारे में ये भी कहा जाता है कि क्रिसमस वाले दिन लोगों के छोटे समूह संगीत बजाते हुए लोगों को ईसा मसीह के जन्म का संदेश देते हैं। क्रिसमस इवनिंग वाले दिन चेन्नई में समुंद्र किनारे कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.travelogyindia.com,www.holidaytravel.com,thewanderingtales.com)