Honeymoon Destinations: विदेश में हनीमून बनाने की योजना बना रहे हैं? तो कम बजट वालों के लिए बेस्ट है ये 3 जगह

विदेश में हनीमून मनाने का सपना तो हर कपल का होता है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर वह ऐसी किस जगह जाएं, जहां वह सस्ते में ट्रैवल कर सकते हैं।
अगर आप यह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि आपका विदेश में हनीमून प्लान का खर्चा कितना होगा और कहां जाना आपके लिए सस्ता होगा, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।
तुर्की (Turkey Honeymoon Package)

तुर्की खूबसूरत देशों में से एक है। इस देश की खूबसूरती यहां रहने वाले लोगों के कल्चर में ही देखने को मिल जाती है। यहां आप सूरज डूबने का खूबसूरत नजारा, हॉट एयर बलून राइड और गुफानुमा होटल जैसी चीजें एक बार देख लेंगे, तो आप बार-बार यहां आने का प्लान बनाएंगे।
- यहां 7 दिन की यात्रा का प्लान बनाने पर 2 व्यक्तियों के लिए 78100 रुपये से 90200 रुपये तक खर्चा लगेगा। आपको फ्लाइट इस्तांबुल तक के लिए मिलेगी, जो 54000 से 65000 रुपये में मिल जाएगी।
- यहां पर्यटक वीज़ा 90 दिनों के लिए वैध है।
- वीजा बनवाने के लिए आपको लगभग 4280 रुपये तक का खर्च लग सकता है। (कपल्स के फोटोशूट के लिए जगहें)
- यहां रहने के लिए होटल आपको 2300 रुपये से 2600 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Honeymoon Destinations: ठंड के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, कम खर्चे में निपट जाएगा पूरा मामला
ग्रीस (Greece Honeymoon Package)

हनीमून डेस्टिनेशन के लिए ग्रीस आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीस में घरों का स्ट्रक्चर आपका मन मोह लेगा। अपनी प्राचीन इमारतों के लिए ग्रीस का नाम पूरी दुनिया में फेमस है। नीले पानी के सामने सफेद चमकते हुए घरों का नजारा आपको बिल्कुल स्वर्ग जैसा अहसास करवाएगा।
- 7 दिन की यात्रा के लिए दो लोगों के घूमने का खर्चा यहां 138700 रुपये से 150500 तक लगेगा।
- विदेश में आपको इतनी रकम मे ही से पैसों में 7 दिन के लिए रहने का मौका मिल रहा है। (शादी के लिए बेस्ट जगह)
- यहां जाने के लिए आपको वीजा पर अधिक खर्चा लगेगा। इसे बनाने के लिए 86000 से रु. 94,000 रुपये तक लग सकते हैं।
- यहां रहने के लिए होटल आपको 3000 से 5000 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन्स
मालदीव (Maldives Honeymoon Package)

अगर हनीमून डेस्टिनेशन का प्लान बना रहे हैं, तो इसमें मालदीव का नाम तो जरूर आएगा। लेकिन कपल्स के लिए सवाल यह है कि आखिर यहां जाने में खर्च कितना लगने वाला है।
- अगर आप 7 दिनों के ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो 2 लोगों के लिए इस ट्रिप का पूरा खर्चा बस 80,500 से लेकर 88,000 तक रहने वाला है।
- यहां के होटल भी काफी सस्ते हैं, आप 4000 से 5000 रुपये की रेंज के होटल बुक कर पाएंगे।
- लेकिन अगर आप मालदीव में बीच हाउस पर रहना चाहते हैं, तो यह आपको महंगा पड़ सकता है।
- मालदीव जाने के लिए आपका सबसे ज्यादा खर्चा फ्लाइट टिकट पर जाने वाले हैं। फ्लाइट टिकट आपको 20 से 25 हजार में पड़ने वाली है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।