
हर किसी की लाइफ में शादी का पल बहुत खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-कुछ नहीं करते हैं। ड्रेस से लेकर मेकअप और सुहागरात तक, सब कुछ बहुत खास होता है। इसके बाद कपल्स हनीमून पर जाने की प्लानिंग करते हैं। इस दौरान कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, साथ ही एक दूसरे को जानने का उन्हें मौका भी मिलता है।
साल 2025 तो खत्म ही है। अगर आप 2026 में शादी कर रही हैं और कम बजट में विदेश में हनीमून मनाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ शानदार डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
-1765869261664.jpg)
थाईलैंड हनीमून के लिए बेस्ट है। ये जगह जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा सस्ती भी है। आप कम बजट में यहां घूम सकती हैं। आप यहां क्राबी, फुकेट, कोह लांता जैसी जगहों पर अपने हस्बैंड के साथ घूम सकती हैं। यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है।
यह भी पढ़ें- भारत के सबसे Romantic Honeymoon Destinations कौन से हैं? साल 2026 में जरूर घूम आएं ये जगहें
नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मौजूद है। ये जगह नेचुरल ब्यूटी का जीता-जागता उदाहरण है। आप यहां की हसीन वादियों के बीच रोमांस का भरपूर आनंद ले सकती हैं। अगर आप नेपाल जाएं तो पोखरा जाना भूल से भी मिस न करें।
ये जगह भी हनीमून के लिए एकदम सही है। अगर आप मॉरीशस जा रही हैं, तो ले मॉर्न ब्राबांट, सेवन कलर्ड अर्थ और पॉम्पलमूस बोटैनिकल गार्डन सबसे खास है। अगर आपको एडवेंचर का शाैक है तो ये जगह आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
अगर आपका बजट बहुत कम है तो ये जगह भी एकदम बेस्ट है। यहां पर आपको कई सारी जगहें घूमने के लिए मिला जाएंगी। यहां पर कई हिंदू मंदिर भी हैं, जहां आप दर्शन करने जा सकती हैं।
-1765869312080.jpg)
मलेशिया भी हनीमून के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। ये जगह कपल्स को खूब पसंद आती है। आप यहां बिना वीजा के 15 दिनों तक रह सकती हैं। यहां का नजारा देखने लायक होता है।
मालदीव भी एक सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक, हर कोई यहां जाना पसंद करता है। यहां के ओवरवॉटर विला, क्रिस्टल क्लियर वॉटर, कलरफुल मछलियां इस जगह को बेहद खास बनाती हैं। आप शाम के समय समुद्र किनारे यहां कैंडल लाइट डिनर भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- हनीमून के लिए सस्ती जगहें ढूंढ रही हैं तो एक बार देख लें यह लोकेशन, 20 हजार में 4 दिन का ट्रिप पूरा कर लेंगी आप
टोक्यो भी एक ऐसा शहर है जहां आपको मॉडर्न टेक्नोलॉजी और खूबसूरती भी जबरदस्त देखने को मिलती है। आप यहां चेरी ब्लॉसम पार्क में जरूर जाएं। रात में नियॉन लाइट से जगमगाती सड़कों पर भी घूम सकती हैं। ये जगह हनीमून के लिए बेस्ट है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।