हनीमून के लिए सस्ती जगहें ढूंढ रही हैं तो एक बार देख लें यह लोकेशन, 20 हजार में 4 दिन का ट्रिप पूरा कर लेंगी आप

हनीमून ट्रिप प्लान अगर बजट में किया जा सकता है, तो आपको लाखों रुपये खर्च करने की क्या जरूरत है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो बजट में आपको खूबसूरत लोकेशन पर घूमने का मौका देती है। ऐसे कई लोग हैं, जो इस समय भारत में घूमने के लिए अच्छे हनीमून स्पॉट ढूंढ रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपके रोमांटिक ट्रिप को यादगार बना देगा।
शिमला (हिमाचल प्रदेश)
- यहां जाना सस्ता क्यों है?- क्योंकि आपको सीधी बस मिल जाती है। आप एसी और नॉन एसी दोनों बसों में सफर कर सकती हैं। यहां सस्ते होमस्टे और स्थानीय ढाबे हैं, जहां से खाने का खर्च भी कम आता है।
- खासियत- बर्फीली पहाड़ियां, सुंदर हरे-भरे नजारे और रोमांटिक ठंडा मौसम इस जगह की खासियत है।
- बस का खर्च- एसी बस में 1500 रुपये प्रति व्यक्ति और नॉन एसी बस में लगभग 700 से 800 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
मनाली (हिमाचल प्रदेश)
- यहां जाना सस्ता क्यों है?- आपको वोल्वो की बसें दिल्ली से सीधी मिल जाती है, इसलिए आपको यात्रा में परेशानी नहीं होती। खास बात यह है कि आपको टिकट का खर्च भी ज्यादा नहीं लगता।
- खासियत- यहां ब्यास नदी, सोलंग वैली और रोहतांग पास के व्यूज आपका दिल जीत लेंगे।
- खर्च- 20 हजार के अंदर 4 दिनों का ट्रिप आप प्लान कर सकती हैं। यहां होटल्स और खाने का खर्च भी कम है।
इसे भी पढ़ें- हनीमून ट्रिप के लिए खोज रही हैं बेस्ट जगहें, यहां घूमने में आएगा लगभग 20 हजार खर्च
जयपुर (राजस्थान)
- यहां जाना सस्ता क्यों है? यहां जाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप ट्रेन या बस से ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
- आपको सस्ता ट्रैवल, बजट होटल्स और लोकल फूड बजट में मिल रहे हैं, तो ट्रिप प्लान करना कोई बड़ी बात नहीं है।
- खासियत- हवेलियां, किले और महल के नजारे के साथ-साथ आपको एक से एक लग्जरी होटल में भी रहने का मौका मिलता है। आप चाहें, तो होटल का खर्च बढ़ा कर, अन्य जगहों पर अपने पैसे बचा सकती हैं।
- खर्च- आप अगर अच्छे से बजट प्लान करेंगी, तो आप 4 दिन का ट्रिप 15 हजार में भी पूरा कर सकती हैं। क्योंकि, होटल आपको यहां 800 से 1000 रुपये में भी मिल जाते हैं।
माउंट आबू (राजस्थान)
अगर राजस्थान में रोमांटिक माहौल का आनंद लेना है, तो आपके लिए माउंट आबू बेस्ट हो सकता है। यहां भी आपक आराम से बजट में ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यहां भी आपको ठहरने और खाने के बहुत से सस्ते ऑप्शन मिल जाते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है।
खासियत- यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, इसलिए यह जगह सबसे ज्यादा खास है। आप नक्की झील और सनसेट पॉइंट का नजारा यहां ले सकती हैं।
ऋषिकेश (उत्तराखंड)
- सस्ते में ट्रिप प्लान करने के लिए ऋषिकेश भी बेस्ट है। इस जगह की खासियत यह है कि आपको बस से जाने में लगभग 250 से 300 रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप एसी बस से सफर करेंगी, तो खर्च लगभग 700 से 1000 रुपये तक आएगा।
- खासियत- गंगा किनारा, पहाड़ और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा आप ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में हनीमून ट्रिप के लिए भारत की इन लोकेशन पर जाना पड़ सकता है भारी, सोच समझ कर बनाएं ट्रिप प्लान
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।