Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

भूटान के थिम्फू में जरूर घूमें इन जगहों पर

भूटान में थिम्फू आपको एकदम अलग वाइब प्रदान करता है। अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रही हैं तो ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है।   
Updated:- 2023-03-30, 17:31 IST
top places to visit in thimp

थिम्फू एक ऐसी जगह हैं, जहां पर घूमने का एक अलग ही आनंद है। भूटान में स्थित थिम्फू शहर यहां का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक शहर है। यह एक बजट फ्रेंडली प्लेस है, जो आपको इस देश के सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं से रूबरू कराते हैं।

आप यहां पर फार्म स्टे में रहने से लेकर स्थानीय फूड को टेस्ट करने तक आदि कई बेहतरीन चीजों का आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं, थिम्फू में ऐसे स्थान हैं जो आपको प्रकृति के लुभावने दृश्यों को देखने का भी मौका देते हैं। अगर आप भूटान जाना चाहते हैं तो ऐसे में थिम्फू यकीनन आपकी बकिट लिस्ट में होना ही चाहिए।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको थिम्फू में मौजूद कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको भूटान घूमते हुए एक बार अवश्य देखना चाहिए-

घूमें चंगंगखा लखांग मंदिर

amazing places to visit in thimpu bhutan in hindi

चंगंगखा लखांग भूटान का सबसे पुराना ऐसा मंदिर है, जहां पर लोग अभी भी आते हैं। एक चट्टान के शीर्ष पर स्थित चंगांगखा लखांग थिम्फू में मुख्य आकर्षण में से एक है। इसे मठ जिनेन डोमत्संगपा के घर के रूप में जाना जाता है। इस परिसर का निर्माण 13वीं शताब्दी में फेजो ड्रगोम झिग्पो के पुत्रों में से एक ने किया था, जिन्होंने भूटान में द्रुक्पा काग्यू परंपरा की शुरुआत की थी। यह आपको बेहतरीन माउंटेन व्यू पेश करता है। इसके प्रवेश द्वार पर राजा का एक विशाल चित्र है। (उत्तराखंड में लें मालदीव का मज़ा)

जाएं मोतीथांग ताकिन प्रिजर्व

अगर आप वाइल्डलाइफ के बारे में जानना चाहती हैं तो ऐसे में मोतीथांग ताकिन प्रिजर्व में जा सकती है। यह एक ऐसी जगह है, जो दुनियाभर से वाइल्डलाइफ उत्साही को अपनी ओर आकर्षित करती है। बता दें कि यह प्रिजर्व पहले एक मिनी-चिड़ियाघर था, जिसे भूटान के राजा के आदेश के बाद बंद कर दिया गया था। उन्होंने महसूस किया कि जानवरों को एक सीमित स्थान में प्रतिबंधित करना बौद्ध धर्म की नैतिकता के खिलाफ है। बाद में, सभी जानवरों को छोड़ दिया गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, उन्होंने क्षेत्र छोड़ने से इनकार कर दिया और पालतू बन गए। मोतीथांग ताकिन प्रिजर्व में आप कुछ भौंकने वाले हिरण और सांभर भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान जहां दफ़न हैं करोड़ों शरीर

देखें सिम्पली भूटान म्यूज़ियम

thimpu places to visit

सिम्पली भूटान म्यूजियम एक लिविंग म्यूजियम है, जो इंटरनेशनल टूरिस्ट को भूटान के इतिहास, संस्कृति, लोगों और भोजन का एक ही स्थान पर प्रामाणिक अनुभव प्रदान करता है। इस म्यूजियम का दौरा करना थिम्फू में करने वाली बेहतरीन चीजों में से एक माना जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि म्यूजियम का नेतृत्व युवाओं के एक समूह द्वारा किया जाता है, जिन्हें देश के भावी नेता माना जाता है। सिंपली भूटान म्यूजियम में आपको प्रामाणिक भूटानी जीवन के बारे में विस्तार से बताया जाता है। यहां पर आप पारंपरिक गीत, नृत्य, खेती और कई अन्य चीजें सीखेंगे जो आपको देश के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करेंगी।

इसे भी पढ़ें:पोरबंदर की इन फेमस जगहों को एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं


रॉयल बॉटनिकल गार्डन

थिम्पू से 30 किलोमीटर की दूरी पर लम्पेरी में स्थित यह भूटान का अब तक का सबसे पहला बॉटनिकल गार्डन है। 120 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला बॉटनिकल गार्डन 2,100 मीटर और 3,750 मीटर की सीमा के बीच स्थित है। यह गार्डन वास्तव में गार्डनिंग एक्टिविटीज के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भी पॉपुलर है। यह गार्डन तीन पहाड़ियों, हेलेला, दोचुला और सिंचुला के त्रि-संगम पर स्थित है।

रॉयल बॉटनिकल गार्डन 1999 में स्थापित किया गया था। यहां कई दुर्लभ पौधों की 500 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। बगीचे में एक झील भी है, जिसे बेहद ही पवित्र माना जाता है।(भारतीयों के लिए ये हैं सबसे सस्ते देश)

तो अब आप जब भी भूटान जाएं तो खूबसूरत शहर थिम्फू में इन जगहों पर अवश्य घूमें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- bookmytour, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।