Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान जहां दफ़न हैं करोड़ों शरीर

अगर आप भी दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं।  
Updated:- 2023-03-04, 11:00 IST
wadi al salaam largest cemetery in world

विश्व के हर कोने में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएगा। यह एक ऐसी जगह होती है जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। भारत में आपको कई छोटे-बड़े कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे। भारत के अलावा अन्य देशों में भी आपको कई छोटे और बड़े कब्रिस्तान आसानी से देखने को मिल जाएंगे।

लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान किस देश में है और उस कब्रिस्तान में कितने मृत शरीर दफ़न है तो फिर आपका क्या जवाब होगा?

इस लेख में हम आपको उस कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है और कहा जाता है कि करोड़ों मृत शरीर दफ़न हैं। आइए जानते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है?

about wadi al salaam cemetery

दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में अन्य चीज पढ़ने से पहले यह जान लेते हैं आखिर यह किस देश मौजूद है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें की दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान किसी और देश में नहीं, बल्कि खाड़ी देश इराक में है। यह इराक के नजफ शहर में मौजूद है। इस कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यह इतना बड़ा है कि इसके अंदर 1-2 शहर बस सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:इस शिव मंदिर में सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की मुराद हो जाती है पूरी

दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान क्या नाम है?

wadi al salaam cemetery in hindi

हम जिस कब्रिस्तान के बारे में जिक्र कर रहे हैं उसका नाम 'वादी-अल-सलाम' है। तक़रीबन 1500 से भी अधिक एकड़ में फैले यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ़ पीस' के नाम से भी दुनिया भर में मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां शिया इमाम और चौथे खलीफा 'इमाम अली इब्न तालिब' की दरगाह के साथ-साथ अन्य कई मुख्य दरगाह है। सभी दरगाह यानी कब्र पत्थर और मिट्टी से बनी हुई है।(दर्शन मात्र से मुराद होती है पूरी)

कितना पुराना है वादी-अल-सलाम कब्रिस्तान?

know biggest muslim graveyard in the world

वादी-अल सलाम यानी वैली ऑफ़ पीस काफी प्राचीन है। इस कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यहां लोगों को दफ़नाने का काम 10-20 साल से नहीं बल्कि, 1400 सालों से भी अधिक समय से चला आ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस कब्रिस्तान में लगभग करोड़ों मृत शरीर दफ़न है।

इसे भी पढ़ें:हर 12 साल बाद इस शिवलिंग पर गिरती है बिजली, आप भी जानें इस मंदिर की खासियत


वादी-अल-सलाम कब्रिस्तान जुड़ी अन्य बाते

आपको बता दें कि यह दुनिया भर में शिया मुस्लिमों के बीच काफी फेमस है और वो मृत शरीर को दफ़नाने के लिए पहुंचते हैं। एक खबर के मुताबिक इस कब्रिस्तान में हर रोज लगभग 200 मृत शरीर को दफ़न किया जाता है। एक अन्य खबर है कि यहां एक ऐसा मकबरा है जहां कुछ लोग मन्नत मांगने के लिए पहुंचते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनेस्को ने इस कब्रिस्तान को 'वर्ल्ड हैरिटेज' में शामिल किया है।(फोर्ट जहां से अचानक गायब हो गई पूरी बारात)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@newarab,thenational)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।