Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

भारतीयों के लिए ये हैं सबसे सस्ते देश, 2023 में जरूर जाएं

क्या आप भी विदेश बजट में घूमना चाहती हैं तो आपको ये सस्ते देश जरूर जाना चाहिए।
Updated:- 2023-01-10, 15:51 IST
 Of the cheapest countries to visit

विदेश घूमना सभी चाहते हैं। ऐसे में कई बार हम विदेश की यात्रा बजट के कारण भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम आपको भारत से करीब कुछ ऐसे देश के बारें में बताने वाले हैं जहां आप काफी कम बजट में घूम सकती हैं। ऐसे में अब आपको बजट का टेंशन नहीं लेना है। कम बजट में भी आप आसानी से विदेश की यात्रा कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन देश की यात्रा आप काफी कम बजट में कैसे कर सकती हैं।

मालदीव

world cheapest countries to travel from india

आप चाहे तो कम बजट में भारत से मालदीव जा सकती है। यह काफी खूबसूरत जगह है। भारत से मालदीव जाना काफी आसान भी है। खास बात यह है कि भारतीय को मालदीव जाने के लिए वीजा अप्लाई करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां भारतीय को ऑन अराइवल वीजा आसानी से मिल जाता है। यहां आने के लिए केवल टिकट और पासपोर्ट की जरूरत होती हैं। मालदीव का टिकट आप अगर पहले करवाती है तो आपको काफी सस्ते में मिल जाएंगा। यह 2023 में घूमने के लिए काफी खास जगह साबित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःमालदीव जाने का न करें मलाल, उत्तराखंड की ये जगह है इसकी कॉपी

वियतनाम

cheapest countries to travel from india

आप कम बजट में वियतनाम भी जा सकती हैं। यह जगह भारतीयों के लिए काफी सस्ती है। भारतीयों को आसानी से वियतनाम के लिए वीजा मिल जाता है। यहां भारतीय करंसी रुपए की हैसियत भी काफी अच्छी है। भारत का एक रुपया 294.21 वियतनामी डोंग के बराबर है। ऐसे में आप काफी कम खर्च में आसानी से वियतनाम की यात्रा कर सकती हैं। ऐसे में आपको कुछ महीने पहले ही टिकट बुक करनी होगी।

इसे भी पढ़ेंःअभी है भूटान घूमने का सबसे सही समय, जानें यहां की यात्रा के बारे में सबकुछ

भूटान

आप चाहे तो भूटान भी जा सकती है। भारतीयों के लिए भूटान का ट्रिप काफी सस्ता हो सकता है। आपको करना र्सिफ इतना होगा कि पहले से ही अपने टिकट की बुकिंग कर लें। ऐसे में आप यहां काफी मजे कर सकती हैं। भूटान भारतीयों के लिए काफी सस्ता है। यहां आप आसानी से जा सकती हैं। कम बजट में दूसरे देशों के मुकाबले आप इस देश में ज्यादा मजा कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।