Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

हिमाचल की ये जगह शिमला और मनाली से ज्यादा है खूबसूरत

जब भी हिमाचल प्रदेश की बात की जाती हैं तो सबसे पहले शिमला का जिक्र किया जाता है और अगर पहाड़ों की बात की जाती है नैनीताल से लेकर मसूरी तक का जिक्र किया जाता है।
Updated:- 2018-09-21, 11:26 IST
hill station karsog  valley

जब भी हिमाचल प्रदेश की बात की जाती हैं तो सबसे पहले शिमला का जिक्र किया जाता है और अगर पहाड़ों की बात की जाती है नैनीताल से लेकर मसूरी तक का जिक्र किया जाता है। अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाएं तो शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली जैसे कई नाम सामने आते हैं। 

अगर आप शिमला, मनाली या फिर कसौली बार-बार देख कर थक चुकी हैं और हिमाचल में कुछ नया घूमना चाहती हैं तो आपको इस घाटी की सैर करने चले जाना चाहिए। हम जिस घाटी की बात कर रहे हैं इसका नाम है करसोग घाटी। 

तो चलिए अब आपको करसोग घाटी की सैर कराते हैं। 

hill station karsog  valley

Image Courtesy: Pexels

ये है करसोग घाटी की खासियत 

करसोग अपने घने जंगलों के साथ ही सेब के बागान के लिए भी फेमस है। सेब के बागान के साथ-साथ ये घाटी मंदिरों के लिए फेमस है। यहां मौजूद मंदिरों  का संबंध महाभारत के काल से माना जाता है और घाटी की खूबसूरती अब तक लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं हुई है। करसोग घाटी नीचे है और इसके उत्तर में शिकारी देवी की चोटी है। आप चाहें तो तत्तापानी होते हुए शिमला से करसोग घाटी बड़ी आसानी से पहुंच सकती हैं। 

Read more: हिमाचल के इस गांव में बसती है जन्नत, कई बड़ी शख्सियतों के लिए खास रहा है ये गांव

अगर करसोग घाटी के मंदिरों की बात की जाए तो कामाक्षा देवी और महुनाग का मंदिर बेहद फेमस हैं। करसोग भले ही मंडी जिले में आता हो लेकिन यह मुख्य मंडी शहर से 125 किलोमीटर दूर है जबकि शिमला से इसकी दूरी सिर्फ 100 किलोमीटर है। 

hill station karsog  valley

Image Courtesy: Pexels

कपल्स के लिए है ज्यादा खास 

अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सुकून भरे दो पल बिताना चाहती हैं तो आपके लिए करसोग घाटी बेस्ट है। करसोग घाटी की पहाड़ी पर चढ़कर आप पूरे इलाके का 360 डिग्री व्यू देख सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ फेमस पहाड़ और पर्वत देख सकती हैं जैसे नारकंडा हट्टू पीक, कुन्हू धार, पीर पंजल, हनुमान टिब्बा और शैली टिब्बा शामिल है। 

 

यहां आसपास मौजूद खूबसूरत नजारों के बीच आप पार्टनर संग रोमांस का मजा ले सकती हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।