सर्दियों में डैंड्रफ को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

सर्दियों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। बहुत से लोगों को यह दिक्कत सिर्फ सर्दियों में होती है, तो वहीं कुछ लोगों को यह साल के 12 महीने दिक्कत रहती है। हम सब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं, लेकिन फिर भी कभी-कभी हमें इससे निजात नही मिलता है। ऐसे में हमें इसको कम करने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे बालों को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है, तो आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी जी से इन आसान घरेलू उपायों के बारे में।
केले और दही से बनाएं हेयर मास्क
सामग्री
- 1 केला
- 1 कटोरी दही
विधि
- सबसे पहले मिक्सी में केले को डालकर अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर लें।
- फिर तैयार मिश्रण में दही को मिलाकर एक बार फिर से मिक्सी ऑन कर दें।
- लिजीए तैयार है होममेड हेयर मॉस्क।
- फिर इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें।
- करीब 20-25 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
- आप इस पेस्ट को हफ्ते में 3 बार लगा सकती हैं।
बालों के लिए दही और केले के फायदे
केला हमारे बालों की फ्रिजनेस को कम करता है। साथ ही यह फॉलिक एसिड से भरपूर होता है, जो हमारे बालों के रूखेपन को कम करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प को साफ करने, डेड सेल्स को खत्म करने, बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इन दोनों का मिश्रण बालों की कई तरह की समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही यह हमारे बालों से रूसी हटाने, उन्हेंं नमी देने और मजबूत करने का काम करता है।
सावधानियां
- दही की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण आप सर्दी के समय में इस मास्क को रात में ना लगाएं। इससे आपको खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
- कोशिश करें इस पैक को आप सुबह के टाइम लगाएं और धूप में लगाकर न बैठें।
नोट: अगर आपको केले या दही दोनों चीजों में किसी भी चीज से एलर्जी है, तो आप इस हेयर मास्क का प्रयोग न करें। अगर आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं, तो अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर संपर्क कर लें।
इसे भी पढ़ें : बालों में है रुसी तो लगाएं ये तेल, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे बाल झड़ना बंद
केसर और कच्चे दूध से बना हेयर मास्क
सामग्री
- 1 छोटी कटोरी कच्चा दूध
- 2 रेशेकेसर
विधि
- एक कटोरी में कच्चा दूध और केसर के रेशे को मिलाकर करीब 1 घंटे के लिए रख दें।
- फिर इसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
- करीब 20-25 मिनट के बाद सादे पानी से बाल धो लें।
- अगर आप इसे महीने में 3 से 4 बार प्रयोग करेगीं, तो आपको असर दिखने लगेगा।
कच्चे दूध और केसर के बालों के लिए फायदे
कच्चे दूध में मौजूद पोषक तत्व बालों को सिल्की और शाइनी बनाने का काम करता है। वहीं केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को झड़ने से रोकते हैं। साथ ही यह स्कैल्प को साफ करके हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। इन दोनो का मिश्रण का प्रयोग करने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके साथ ही यह डैंड्रफ की समस्या को भी कम कर देता है।
इसे भी पढ़ें : महिलाओं में इन 3 कारणों से होती है रूसी, इन एंटी-डैंड्रफ शैंपू से करें सफाया
सावधानियां
अगर आपकाा पहले से स्वास्थ्य नहीं सही है, तो आप इस हेयर मास्क को न लगाएं या फिर सुबह के टाइम लगाएं। शाम या रात में लगाने से आपको बुखार, सर्दी, जुकाम जैसी दिक्कत बढ़ सकती है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। हेयर केयर के टिप्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।