Dandruff Hair Treatment: बालों में नजर आ रही है डैंड्रफ की सफेद परत, ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय

Dandruff Hair Care Treatment: बाल हेल्दी नजर आए इसके लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि इससे स्कैल्प में मजबूती आती है, लेकिन हर बार इन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से भी बालों की समस्या कम होने का नाम नहीं लेती हैं। खासकर डैंड्रफ की प्रॉब्लम बदलते मौसम की वजह से यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में हर समय बालों में खुजली रहती है। साथ ही यह जब कपड़ों पर झड़ता है, तो अजीब लगता है। ऐसे में आप डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित हैं। उनसे जानते हैं किन चीजों का इस्तेमाल करके आप बालों में से डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं।
मेथी दाना और नींबू का बालों में करें इस्तेमाल
आप बालों में से डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम करने के लिए मेथी दाना और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी के दाने में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूत करता है। नींबू का एसिडिक डैंड्रफ प्रॉब्लम को खत्म करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल साथ में किया जा सकता है।

मेथी दाना और नींबू का इस्तेमाल डैंड्रफ के लिए कैसे करें?
- इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच मेथी दाना को रात भर पानी में भिगो दें।
- सुबह भीगे हुए मेथी दाने को पानी से निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर महीन पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में 1 पूरा नींबू का रस और 1 चम्मच शहद को मिलाएं।
- इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से लगाएं।
- इसे 45 मिनट तक लगा रहने दें। फिर एक माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें।
- इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों में से डैंड्रफ प्रॉब्लम कम हो सकती है।
एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल का सीरम का करें इस्तेमाल
ड्रैंडफ प्रॉब्लम की वजह से हमारे बालों में अक्सर खुजली होती है। इसकी वजह से कई बार वहां पर रेडनेस हो जाती है। इसे कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दोनों चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Dandruff Problem: बालों की डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे बनाएं हेयर पैक
एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल को कैसे लगाएं?
- इसके लिए आपको ताजा एलोवेरा जेल एक कटोरी में लेना है।
- इसके बाद इसमें टी ट्री ऑयल की 5 से 6 बूंदे डालनी है।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके आपको बालों में लगाएं।
- इसके बाद इसे 20 से 30 मिनट लगाएं रखें।
- फिर शैंपू से बालों को साफ करें।
- इससे आपके बालों की डैंड्रफ समस्या कम हो सकती है।
डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम करने के लिए जरूरी है कि आप सभी चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। इसके अलावा आपको सही मात्रा में हर चीज को इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बालों में से डैंड्रफ प्रॉब्लम कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Dandruff Problem: सर्दियों में डैंड्रफ प्रॉब्लम कर सकती हैं बालों को डैमेज, ऐसे में न करें ये मिस्टेक्स
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।