सर्दियों में इस्तेमाल करें दही-मेथी से बना ये होममेड हेयर मास्क, डैंड्रफ की परेशानी के लिए है बेस्ट

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी है, जिन्हें हेयर फॉल, डैंड्रफ और बाल से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और डेंड्रफ की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जो डैंड्रफ कम करने में मदद करेंगे।
डैंड्रफ कम करने के लिए खास हेयर मास्क
सर्दियों के मौसम में स्कैल्प पर डैंड्रफ जम जाता है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो अब आप घर पर रहकर दही और मेथी दाने से खास होममेड हेयर मास्क बना सकती हैं। यह हेयर मास्क आपके बालों को स्वस्थ बनाएगा साथ ही डैंड्रफ को कम करेगा। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -
- मेथी दाना पाउडर
- दही
- चाय पत्ती का पानी
- नारियल तेल
- जैतून का तेल
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- घर पर रहकर आप कम समय में आसानी से एक बेस्ट हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं, जो डैंड्रफ को कम कर सकता है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें, उसमें थोड़ा मेथी दाने का पाउडर निकाल लें।
- पाउडर बनाने के लिए आप मेथी दाने को मिक्सर में पीसकर उसका पाउडर बना सकती हैं।
- अब इस पाउडर में दो बड़े चम्मच दही और थोड़ा चाय पत्ती का पानी मिक्स कर दें।
- अब इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें ऊपर से नारियल का तेल और जैतून का तेल भी ऐड कर दें।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें। इसे तब तक फेंटे जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
- गाढ़ा होने के बाद आप इस हेयर मास्क को ब्रश की मदद से अपने बालों की जड़ों के बीच लगा सकती हैं।
- यह हेयर मास्क डैंड्रफ को कम कर सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप हफ्ते में एक बार या दो बार भी इसका इस्तेमाल करेंगी, तो आपके बाल नेचरली खूबसूरत बनेंगे साथ ही सर्दियों में होने वाले डैंड्रफ भी कम होंगे। अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। अगर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: चेहरे को जवां और खूबसूरत बना देगा डर्मा रोलर, जानें इस्तेमाल का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।