herzindagi
image

दोमुंहे बालों को रिपेयर करेंगे ये 2 Hair Mask, जानें आसान घरेलू नुस्खे

 बालों को स्मूथ और शाइनी बनाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जगह पर जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों को अपनाएं। इससे आपके दोमुंहे बालों की समस्या कम होती नजर आएगी। इसके लिए आपको सही चीजों को इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि बाल हेल्दी रहे।
Editorial
Updated:- 2025-10-22, 10:20 IST

मौसम के बदलने की वजह से बालों में ड्राईनेस भी बढ़ने लगती है। इससे बाल फ्रिजी नजर आते हैं। साथ ही नीचे से बाल दोमुंहे दिखाई देते हैं। इसके लिए कई सारे शैंपू और कंडीशनर और मास्क बाजार में मिलते हैं, लेकिन इससे बालों में किसी तरह का असर नजर नहीं आता है। साथ ही बालों का पोषण और ज्यादा कम हो जाता है। ऐसे में पैसे ज्यादा खर्च करने से बेहतर है कि आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करें और इससे घर पर फेस मास्क का इस्तेमाल करें। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने हेयर मास्क के बारे में बताया है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

दोमुंहे बालों के लिए नारियल का तेल और करी पत्ता हेयर मास्क

बालों के लिए नारियल तेल सबसे ज्यादा अच्छा होता है। साथ ही करी पत्ता बालों की ग्रोथ और लंबाई बढ़ाता है। इन दोनों चीजों को मिक्स करके आप हेयर मास्क दोमुंहे बालों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें लॉरिक एसिड और एंटी माइक्रोबियल होते हैं। इससे स्कैल्प की ड्राइनेस कम होती है और बाल दोमुंहे कम नजर आते हैं।

1 - 2025-09-11T155601.926

दोमुंहे बालों के लिए कैसे बनाएं हेयर मास्क?

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल लेना है।
  • इसमें 5 से 6 करी पत्ता पीसकर डालना है।
  • अब इन दोनों चीजों को अच्छे से पकाना है।
  • जब यह पक जाए तो इसे ठंडा करके रख लें और इसे बालों में लगाएं।
  • फिर 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से साफ कर लेना है।
  • इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या कम हो जाएगी।

2 - 2025-09-11T155556.065

दोमुंहे बालों के लिए केला और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे बालों को पोषण मिलता है। वहीं केले में मौजूद सिलिकॉ बालों में होने वाली ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। इन दोनों को आप साथ में बालों में अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दो मुहे बालों ने कर दिया है परेशान, तो एक्सपर्ट के बताएं इन उपाय की मदद से करें इन्हें कम

दोमुंहे बालों के लिए कैसे बनाएं केला और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क?

  • इसके लिए आपको एक पका हुआ केला लेना है।
  • फिर इसे कटोरी में डालकर अच्छे से मैश करना है।
  • अब इसमें ऑलिव ऑयल को एड करें।
  • अब इसे बालों की लंबाई पर अप्लाई करें।
  • 30 मिनट तक लगे रहने दें।
  • इसके बाद आप शैंपू से बालों को साफ करें।
  • इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे।

3 - 2025-09-11T155557.805

बालों में इन हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते है। इससे दोमुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है। साथ ही आप केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना काटे दो मुंहे बालों से छुटकारा चाहिए? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।