किचन की इन सब्जियों से निखारें अपनी खूबसूरती

हर किसी के किचन में आलू, टमाटर और प्याज जरूर होती है। ये तीनों सब्जियां सेहत के साथ ही स्किन के लिए बेहद लाभकारी होती हैं। आज हम इन तीनों सब्जियों से बनने वाले फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करेंगे। इनसे बने फेस पैक्स लगाने से दिन-ब-दिन निखरती त्वचा आपको ये एहसास दिला देगी कि ये सब्जियां आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने में मदद कर रही हैं।
आलू से बने फेस पैक

कच्चा आलू आपकी त्वचा संबंधी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसके रस को कई अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं। आलू से बने फेस पैक लगाने से डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन का ग्लो भी बढ़ता है।
आलू का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-
- आलू का रस या आलू का पल्प- 1 चम्मच
- चावल का आटा- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
इस्तेमाल करने का तरीका-
- बताई गई सभी सामग्रियों को एक बाउल में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
- सुख जाने पर इसे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पानी से धो लें।
फायदे-
आलू से बना यह फेस पैक त्वचा से टैन हटाने और स्पॉट कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से डेड सेल्स भी बाहर हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-DIY: उबले हुए आलू के इस होममेड फेस पैक से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन
टमाटर से बने फेस पैक-

अगर आपकी त्वचा का ग्लो खो गया है तो टमाटर से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद लाइकोपीन और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन के नेचुरल ग्लो को वापस लाने में मदद करते हैं।
टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-
- टमाटर- 1 छोटा साइज
- बेसन- 1 चम्मच
- शहद- कुछ बूंदें
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले टमाटर को मैश कर उसका पल्प निकाल लें।
- फिर इसमें बेसन और शहद मिलाकर फेस पैक बना लें।
- अब इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाते हुए स्क्रब करें।
- फिर इसे चेहरे पर ही 10 मिनट तक लगा रहने दें।
- 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से साफ कर लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार जरूर करें।
फायदे-
टमाटर से बना यह फेस पैक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जो स्किन को पिंपल्स और एक्ने से बचाता है और साथ ही यह टैनिंग की समस्या को दूर करके नेचुरल ग्लो प्रदान करता है।
इसे जरूर पढ़ें-टमाटर के साथ सिर्फ ये चीज़ मिलाकर लगाने से दूर होगी चेहरे की टैनिंग, 5 मिनट में असर करेगी ये ट्रिक
प्याज से बने फेस पैक-

चेहरे के बेहतर ग्लो के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई स्किन के लिए काफी लाभदायक है। इससे बने होममेड फेस पैक से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से स्किन डिटॉक्स होता है और पोषण मिलता है।
प्याज का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-
- प्याज- एक छोटा साइज
- दही- 3 चम्मच
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले प्याज को छीलकर पीस लें।
- फिर प्याज के पेस्ट में दही अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं।
- पेस्ट लगाने के लगभग 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
- इस फेस पैक को आप सप्ताह में एक दिन इस्तेमाल कर सकती हैं।
फायदे-
प्याज के इस फेस मास्क से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है और साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बों को भी दूर किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- प्याज के रस से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल के तरीके
वैसे तो सब्जियों से बने फेस पैक अधिकतर लोगों की स्किन पर फायदा करते हैं, लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बेहतर होगा कि आप इसका पैच टेस्ट कर लें या फिर एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसे लगाएं।
आप भी इन तीन सब्जियों से फेस पैक बनाकर अपनी त्वचा को सुंदर व ग्लोइंग बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
