DIY: उबले हुए आलू के इस होममेड फेस पैक से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन

खूबसूरत त्वचा हर लड़की का सपना होता है। लड़कियां त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। कई घरेलू नुस्खों से लेकर पार्लर ट्रीटमेंट तक त्वचा की रंगत संवारने में कारगर साबित होते हैं। ऐसे ही एक नुस्खों में से है उबले आलू का इस्तेमाल करना।
उबले आलू से त्वचा की रंगत तो निखारी ही जाती है, साथ ही उम्र बढ़ने, विशेष रूप से झुर्रियों के संकेतों को धीमा करने में आलू प्रभावी रूप से अच्छी तरह से काम करता है। आइये जानें किस तरह से उबले आलू का पेस्ट त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है और इसके त्वचा के लिए क्या -क्या फायदे हैं।
आलू के त्वचा के लिए फायदे

आलू में एंटीऑक्सिडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और ये विटामिन सी की तरह भी काम करता है जो त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। आलू का इस्तेमाल सनबर्न के इलाज के लिए भीअच्छा होता है। आलू का पेस्ट त्वचा को सूरज से होने वाले नुक्सान से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी त्वचा के प्रभावित क्षेत्रों पर ठंडे आलू के स्लाइस रखें। उन्हें लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें और हटा दें। आप प्रभावित स्थान पर आलू का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आलू एक प्राकृतिक त्वचा को चमकाने वाला एजेंट है। इसका इस्तेमाल त्वचा की रंगत संवारने में किया जाता है। आलू का इस्तेमाल त्वचा से ब्लैकहेड्स को कम करने में भी किया जाता है।
उबले आलू का फेसपैक
आवश्यक सामग्री

- उबला आलू -1
- शहद-1 चम्मच
- दही -2 चम्मच
- नींबू का रस - 1 /2 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं क्यों उबटन सबसे प्रसिद्ध सौंदर्य सामग्री में से एक है, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बनाने का तरीका
- इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू का पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को एक बाउल में शिफ्ट करें और इसमें शहद, दही और नींबू का रस मिलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें।
- फेसपैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- तैयार फेस पैक के इस्तेमाल से पहले चेहरा अच्छी तरह से क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- चेहरे और गर्दन पर पैक अच्छी तरह से लगाएं।
- 15 मिनट तक फेसपैक चेहरे पर लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद चेहरा पानी से अच्छी तरह से साफ़ करें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार करें।
- बहुत जल्द ही आपकी त्वचा की रंगत निखर जाएगी।
फेसपैक के फायदे

- उबले आलू का फेस पैक त्वचा के कई विकारों को दूर करने में मदद करता है।
- यह फेस पैक त्वचा की रंगत संवारता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
- आलू के फेसपैक से चेहरे के ब्लैक हेड्स से छुटकारा मिलता है।
- एक्ने की समस्या के साथ एक्ने स्कार्स को दूर करने में भी मदद करता है।
- इस फेस पैक में इस्तेमाल किया गया दही टैनिंग कम करता है।
- शहद का इस्तेमाल त्वचा में कसाव लाता है।
- नींबू रंगत संवारता है और त्वचा का ऑयल बैलेंस करता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: इन होममेड फेस पैक्स से गर्मियों में लाएं रूखी त्वचा में नई जान
उबले आलू का फेसपैक पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका त्वचा पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।