टमाटर के साथ सिर्फ ये चीज़ मिलाकर लगाने से दूर होगी चेहरे की टैनिंग, 5 मिनट में असर करेगी ये ट्रिक

टमाटर का इस्तेमाल क्या आप सिर्फ खाने के लिए करती हैं? अगर ऐसा है तो एक बार फिर से सोचिए, क्योंकि न सिर्फ टमाटर खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि ये स्किन और बालों के लिए भी अच्छा है। टमाटर का इस्तेमाल आप अपनी स्किन से टैनिंग हटाने के लिए भी कर सकती हैं। टमाटर में विटामिन ए, सी और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जिससे आपके चेहरे में रौनक आ सकती है।
अगर आपके चेहरे पर काली परत चढ़ गई है या फिर झाइयों की समस्या है आपको तो आप टमाटर की एक इंस्टेंट टैन रिमूवल ट्रिक का फायदा उठा सकती हैं। इसमें टमाटर के साथ सिर्फ एक चीज़ एक्स्ट्रा मिलानी है जो चेहरे को ग्लोइंग बना देगा और चेहरे की काली परत हट जाएगी।
क्या मिलाना है टमाटर में-
टमाटर में जो चीज़ हमें मिलानी है वो है कच्चा दूध। लेकिन इसे मिलाने का एक खास तरीका भी है। टमाटर को किस तरह से लगाया जाए जिससे उसका विटामिन C और लाइकोपीन एसिड का फायदा हमारे स्किन की काली परत हटाने में मदद करे। अब हम टमाटर के अलग-अलग इंस्टेंट ट्रिक बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-टमाटर की तरह लाल गाल चाहती हैं तो आजमाएं टोमेटो के ये 3 फेसपैक
क्लेंजर बनाने के लिए-
इसके लिए टमाटर को ग्रेट कर लें और इसके प्योरी (Tomato puree) में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। टमाटर का लाइकोपीन एसिड और कच्चे दूध का लैक्टिक एसिड इसमें हमारी मदद करता है। इसे मिलाकर चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं। इसे सर्कुलर मोशन में लगाना है ताकि चेहरे की काली परत हटे। ये होम मेड क्लींजर की तरह काम करती है जिससे चेहरे बहुत खिला-खिला लगता है।
टमाटर का स्क्रब बनाने के लिए-
टमाटर का स्क्रब बनाने के लिए आपको आधा टमाटर चाहिए। एक टमाटर को बीच में से काट लें उसके आधे हिस्से को ग्रेट कर जो क्लेंजर ऊपर दिया है वो बना लें और बचे हुए आधे हिस्से में 1 छोटा चम्मच पिसी हुई शक्कर, 1 छोटा चम्मच शहद डालें और इसे चेहरे पर रगड़ें। ध्यान रहे कि स्क्रब के लिए टमाटर को ग्रेट करने की जरूरत नहीं। सीधे टमाटर के अंदरूनी हिस्से पर शक्कर और शहद लगाएं। इसे चेहरे पर रगड़ें। इससे चेहरे के ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स दोनों ही खत्म हो जाएंगे।
इसे चेहरे और गले दोनों पर सर्कुलर मोशन में घिसें।
इसे जरूर पढ़ें- स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से बनाएं टमाटर के फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए-
फेस पैक बनाने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह से किया जा सकता है। इसके लिए आप टमाटर को ग्रेट करें और उसमें 1 चम्मच बेसन डालें। आप इसमें चावल का आटा भी डाल सकती हैं। इसमें 1 चुटकी कस्तूरी हल्दी, हल्दी की मात्रा ज्यादा नहीं रखनी है। आखिर में इसमें 4-5 बूंद नींबू का रस डालें। ध्यान रखें कि ये फेस पैक लगाने पर थोड़ी सी उलझन हो सकती है क्योंकि नींबू और हल्दी दोनों ही थोड़ा जलन करते हैं। अगर आपको इनमें से किसी भी चीज़ से एलर्जी है तो इसे इस्तेमाल न करें।
आपको नींबू सूट नहीं करता है तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं। इसे अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे ऐसा निखार आएगा जैसे टमाटर से फेशियल किया हो। ये सभी इंग्रीडियंट्स चेहरे की ठीक तरह से सफाई करने और टैनिंग हटाने के काम आते हैं।
तो अब आप समझ ही गई होंगी कि कैसे टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।