पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइन

पैर हमारी पर्सनैलिटी में बहुत अहम किरदार निभाते हैं। महिलाएं पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पैडीक्योर करवाती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पैरों की सुंदरता बढ़ाने में नाखूनों का भी बहुत बड़ा रोल होता है। हमारे नाखूनों का भी साफ-सुथरा और मेंटेन होना बहुत जरूरी है। ऐसे में बात जब भी नाखूनों को सुंदर बनाने की आती है, तो सबसे पहले हमें नेल पॉलिश और नेल आर्ट का ध्यान आता है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान नेल आर्ट डिजाइन्स जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकती हैं।
ग्राफिक नेल आर्ट डिजाइन्स

- इस तरह का नेल आर्ट देखने में बहुत यूनिक दिखाई देते हैं।
- आप इसे आसानी से घर पर खुद से ही ट्राई कर सकती हैं।
- ये लगाने में बेहद आसान है।
- इस तरीके के डिजाइन्स को बनाने के लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं।
- आप चाहे तो धागे से भी इस तरीके का डिजाइन बना सकती हैं।
स्ट्राइप्ड नेल आर्ट डिजाइन्स

- यह नेल आर्ट डिजाइन पैरों पर काफी अच्छा लगता है।
- इस लुक को क्रिएट करने के लिए पहले आप पैरों की उंगलियों पर अलग-अलग कलर की नेल पेंट लगाएं।
- इसके बाद आप कॉन्ट्रास्टिंग कलर से स्ट्राइप्ड लुक क्रिएट करें।
हार्ट डिजाइन नेल आर्ट डिजाइन्स

- अगर आप अपने पैरों को एक नया लुक देना चाहती हैं, तो आप ये नेल आर्ट डिजाइन जरूर ट्राई करें।
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने मन की नेलपेंट लगा लें।
- इसके बाद कॉन्ट्रास्टिंग कलर से हार्ट डिजाइन लुक क्रिएट करें।
इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस करवा चौथ ट्राई करें ये नेल आर्ट
लीफ नेल आर्ट डिजाइन्स

- ये बहुत आसान डिजाइन है।
- आप इसे आसानी से 5 मिनट में बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पैरों में नेल पेंट लगा लें।
- अब टूथपिक की मदद से लीफ डिजाइन को बनांए।
इसे भी पढ़ें: देखने में बेहद क्लासी दिखाई देते हैं मोनोक्रोम नेल आर्ट के ये डिजाइंस
मल्टी कलर नेल आर्ट डिजाइन्स
- जिन महिलाओं को नेल आर्ट डिजाइन बनाना नहीं जानतीं हैं, ये उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है
- इसके लिए आप अपने पैरों की उंगलियों पर अलग-अलग कलर का नेल पेंट लगाएं।
- यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।
पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन्स

- ये नेल डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देते है।
- पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन बनाने के लिए आप ब्लैक एंड व्हाइट या फिर पिंक एंड ब्लैक या पिंक एंड व्हाइट कलर को चुन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।