Nail Art Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस करवा चौथ ट्राई करें ये नेल आर्ट

खूबसूरत नाखूनों के लिए महिलाएं मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाती हैं। इसके बाद वह नेल आर्ट करवाती हैं। जिससे नाखून बेहद सुंदर लगते हैं। लेकिन हर बार पार्लर जाने का समय नहीं होता है।
करवा चौथ आने वाला है। अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून सबसे ज्यादा सुंदर लगे तो आप कुछ नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए बेहद आसान डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें देख हर कोई आपके हाथों की तारीफ जरूर करेगा।
फ्लावर नेल आर्ट
अब ईयरबड की मदद से नाखून के चारों कोनों पर गोल बनाएं। इसके बाद टूथपिक से उस पर फ्लावर का डिजाइन बना लें। फिर इसे अलग नेलपेंट से भर लें।
कलर कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखें। आप चाहें तो पांच नाखून पर यह डिजाइन बना सकती हैं। या फिर केवल 3 उंगलियों पर ही।
वेव नेल आर्ट
इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको नाखून पर दो वेव बनानी होगी। अगर आप बिगनर हैं तो टूथपिक से वेव बना सकती हैं। अब इनमें नेल पेंट लगा लें। इसके लिए अलग-अलग कलर्स का इस्तेमाल करें। डिफरेंट लुक के लिए पहली लेयर पर छोटी-छोटी डॉट्स बनाएं।
इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
सीक्वेन नेल आर्ट
आप चाहें तो सीक्वेन से कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। या फिर बिना किसी पैर्टन के लगा सकती हैं। जब सीक्वेन चिपक जाए तब इसके ऊपर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट के 2 कोट लगा लें। (लेटेस्ट नेल ट्रेंड)
इसे भी पढ़ें:ब्यूटी ब्लेंडर से लेकर ईयरबड्स तक, इन चीजों से करें नेल आर्ट
डॉट नेल आर्ट
इन चीजों से करें नेल आर्ट
- आप ब्लूटी ब्लेंडर से भी नेल आर्ट कर सकती हैं। इसके लिए ब्लेंडर पर नेल पेंट लगाएं फिर इसे नाखून पर डैब कर लें। लीजिए हो गया आपका नेल आर्ट।
- नेल आर्ट के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल करें। ईयरबड्स पर नेल पेंट लगाएं और फिर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन्स बना लें।
- क्यूट नेल आर्ट के लिए टूथपिक का उपयोग करें। सबसे पहले नेल पेंट लगा लें। अब टूथपिक के पिछले हिस्से पर नेल पेंट लगा लें। फिर इससे दो बिंदी बनाएं। अब टूथपिक के फ्रंट साइड से कर्व बनाएं। लीजिए बन गया आपका स्मालिंग फेस डिजाइन।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।