Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

देखने में बेहद क्लासी दिखाई देते हैं मोनोक्रोम नेल आर्ट के ये डिजाइंस

चेहरे के साथ-साथ नाखूनों की भी उतनी ही केयर करना जरूरी होता है।
Updated:- 2022-09-16, 13:06 IST
latest nail art design

आर्ट करना हर दूसरी महिला पसंद करती हैं। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के डिजाइन को इंटरनेट की मदद से देखकर ट्राई करती हैं। वहीं कई महिलाएं नेल स्टूडियो जाकर न जाने कितने ही पैसे इन पर खर्च कर देती हैं।

आजकल मोनोक्रोमैटिक नेल आर्ट डिजाइंस बेहद चलन में दिखाई दे रहे हैं। देखने में ये जितने स्टाइलिश लगते हैं, खुद से करने में ये उतने ही आसान होते हैं।

लेकिन क्या आप जानती हैं इन नेल आर्ट डिजाइंस को आप घर पर भी कर सकती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको दिखाएंगे नेल आर्ट के कुछ ऐसे डिजाइंस जिन्हें आप खुद अपने घर पर ट्राई कर सकती हैं। 

ब्लैक कलर में सिंपल नेल आर्ट डिजाइन (Simple Monochromatic Nail Art Design)

Simple Monochromatic Nail Art Design

  • इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन देखने में बेहद सिंपल और सोबर दिखाई देता है।
  • आप चाहे तो रोजाना नेल को ग्रूम करने के बाद भी कुछ इस तरीके के नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं।
  • अगर आपके नाखून ज्यादा लंबे नहीं हैं तो भी ये देखने में उतने ही सुन्दर दिखाई देंगे।
  • इस तरह के नेल आर्ट को करने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद इसे ट्रांसपेरेंट नेल पेंट से सेट करना बिल्कुल न भूलें।

इसे भी पढ़ें :  नेल पॉलिश को ऐसे करें रिमूव, जानें ये आसान तरीके

स्टाइलिश और बोल्ड नेल आर्ट डिजाइन (Stylish And Bold Nail Art Design)

Stylish And Bold Nail Art Design

  • इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन देखने में बेहद स्टाइलिश लुक देता है।
  • इस तरीके का नेल आर्ट डिजाइन आप चाहे तो किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं।
  • आप धागे की मदद से ऐसा नेल आर्ट खुद घर पर बना सकती हैं।
  • देखने में ये जितने स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं लेकिन जब आप इसे खुद ट्राई करेंगी तो ये आपको बेहद आसान लगने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें :  Nail Care : अब ड्राई फ्रूट खाने से नहीं लगाने से होंगे नाखून मजबूत, जानें एक्सपर्ट से

फैंसी नेल आर्ट डिजाइन (Fancy Nail Art Design)

Fancy Nail Art Design

  • अगर आप शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए नेल आर्ट डिजाइन करना चाहती हैं तो कुछ इस तरीके का डिजाइन चुन सकती हैं।
  • इस तरह का नेल आर्ट डिजाइन देखने में बेहद क्लासी दिखाई देता है।
  • साथ ही ऐसे नेल को करने के लिए जरूरी नहीं की आप किसी प्रोफेशनल की मदद लें।
  • बल्कि आप खुद से ही इस तरह डिजाइन अपने नाखूनों पर बना सकती हैं।
  • इस तरह के नेल आर्ट को बनाने के लिए आपको नग,फैंसी फूल, ट्रांसपेरेंट नेल पेंट, नेल आर्ट ग्लू इन सभी चीजों की आवश्यकता रहेगी।

 

उम्मीद है कि आपको हमारे बताए गए नेल आर्ट के ये डिजाइन पसंद आए होंगे। 

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।