Bridal Nail Art Designs: शादी में बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, ट्राई करें ये लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस

Bride Ke Liye Nail Art Designs: शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां काफी लंबे समय से तैयारियां करती हैं। अपने लिए कपड़े खरीदती हैं। किस तरह की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके डिजाइंस भी पसंद करती हैं, लेकिन चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ हाथों की सुंदरता भी जरूरी है। ऐसे में आप अलग-अलग तरह के नेल आर्ट को करवाएं। इससे हाथ अच्छे नजर आएंगे। आइए डिजाइन आइडिया आपको आर्टिकल में बताते हैं।
डार्क और लाइट कलर नेल आर्ट (Dark And Light Colour Nail Art)
अगर आपको किसी तरह की एक्सेसरीज को नाखूनों पर नहीं लगानी है, तो ऐसे में आप डार्क और लाइट कलर नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट भी अच्छी लगती है। इसमें उंगलियों पर मैट कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ कुछ नाखूनों पर ग्लिटर लगाई जाती है। इससे नेल आर्ट अच्छी लगती है।

दुल्हन के लिए स्टोन वर्क नेल आर्ट (Stone Work Nail Art For Bride To Be)
दुल्हन अपने हाथों में स्टोन वर्क नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट हाथों की रौनक को दोगुना कर देते हैं। इसके लिए आप ओवर डिजाइन नेल्स लगाएं और नाखूनों पर स्टोन वर्क करवाएं। इससे आपके हाथ सबसे ज्यादा अच्छे नजर आएंगे। साथ ही आपको बार-बार नाखूनों के कलर को चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दुल्हन हाथों में करवाएं ग्लिटर नेल आर्ट (Glitter Nail Art Designs)
ग्लिटर नेल आर्ट हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देती है। ऐसे में आप ग्लिटर नेल आर्ट को हाथों में करा सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। इसके लिए आप सिर्फ गोल्डन कलर ग्लिटर को चूज करें। इसे करवाएं। जिसे करवाने में आपके पैसे ज्यादा खर्च हो सकते हैं, लेकिन ये होने के बाद अच्छी लगेगी।

दुल्हन के नाखूनों के लिए सिंपल नेल आर्ट (Simple Nail Art Designs)
आप अगर सिंपल नाखून रखना पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाले नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से भी आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही ये हर तरह के आउटफिट के साथ मैच करेंगे। इसे भी आप ट्राई करके हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Glitter Nail Art Designs: हाथों में कराएं ग्लिटर नेल आर्ट, ट्रेंडी डिजाइन करें ट्राई
दुल्हन हाथों में कराएं डबल शेड नेल आर्ट (Double Shade Nail Art Designs)
हाथ सुंदर नजर आएंगे। जब आप डबल शेड वाले नेल आर्ट को करवाएंगी। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही आपको कलर चूज करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
-1764764940695.jpg)
इस बार आप हाथों में ट्राई करें ये नेल आर्ट। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। साथ ही आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art: ग्लिटर नेल आर्ट के ये लेटेस्ट डिजाइंस करें ट्राई, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/ Meta Ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।