Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

जानें झड़ते बालों को कम करने के लिए आसान और घरेलू उपाय

अगर आपको भी बालों के झड़ने की समस्या हो रही है और महंगे शैम्पू या हेयर ऑयल सूट नहीं कर रहा तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं।  
Updated:- 2022-09-01, 19:36 IST
hairfall rokne k gharelu upay

लड़कियों के लिए उनके बाल कुछ ज्यादा ही खास होते हैं। लेकिन आजकल की भाग दौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी के कारण बाल झड़ना एक आम समस्या हो गई है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के महंगे शैम्पू या हेयर ऑयल यूज करते हैं।इससे कुछ ही लोगों को फायदा होता है, लेकिन बहुत से लोगों को ये समस्या और बढ़ जाती है। आइए आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान से घरेलू उपाय जिसे यूज कर के आप इसे कम कर सकते हैं।

नारियल तेल और एलोवेरा जेल हेयर पैक ( Coconut Water And Alovera Gel Hair Pack)

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल और एलोवेरा जेल बालों को झड़ने से रोकने के लिए काफी लाभदायक होता है। इनकी मदद से आप 80 से 90 परसेंट तक बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। साथ ही इसके यूज से आपको एक अच्छा रिजल्‍ट देखने को जरूर मिलेगा।

alovera gel use for hairfall

सामग्री -

1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में नारियल का तेल लें और गर्म कर लें।
  • फिर तेल में एलोवेरा जेल डाल दें।
  • अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपने बालों को वॉश कर लें।
  • फिर गीले बालों पर लगाएं तैयार पेस्ट या मिक्‍सचर को अच्‍छे से लगा लें।
  • अब इसे कुछ देर तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें।
  • यह पेस्‍ट आपके बालों का झड़ना कम करता है। साथ ही बालों को मुलायम बनाता है। आप इसे हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें झड़ते बालों की देखभाल करने का खास तरीका

शहद और ओट्स हेयर पैक ( Honey And Oats Hair Pack)

शहद और ओट्स से बना पैक बालों की ग्रोथ और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है। अगर आप इसे हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग करेंगी, तो आपको अच्‍छे रिजल्‍ट देखने को मिलेगा।

oats se control krein hairfall

सामग्री

  • 2 बड़े चम्‍मच ओट्स पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद
  • 1 छोटा ग्लिसरीन

बनाने का तरीका

  • ओट्स को अच्‍छे से पीस लें और पाउडर बना लें।
  • फिर इसमें ग्लिसरीन और शहद डालें।
  • अब इन को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें और होममेड हेयर पैक बना लें।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपने बालों को वॉश कर लें और नेचुरली सुखा लें।
  • फिर अपने स्कैल्प पर इस हेयर पैक को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता रब करते हुए लगा लें।
  • अब इसे 30 से 45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
  • अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है, तो आप इस पेस्‍ट में नींबू का रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

ग्रीन-टी हेयर पैक ( Green Tea Hair Pack)

ग्रीन-टी का प्रयोग आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए कर सकते हैं। ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करती हैं।

balon ko jhdne se tips

सामग्री

  • 2 छोटे चम्मच ग्रीन-टी

बनाने का तरीका

  • 1 कप पानी को पैन में गर्म कर लें।
  • अब इसमें 2 चम्‍मच ग्रीन-टी को उसमें उबाल लें।
  • और ठंडा होने के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें :Expert Hair Care Tips: महिलाओं में बढ़ रही है हेयर फॉल की समस्या, बचाव के ये 8 टिप्‍स अपनाएं

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपने बालों को धो कर सुखा लें।
  • अब टी वाटॅर को अपने स्कैल्प और बालों की लेंथ में लगा लें।
  • एक घंटे बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर के जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।