अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रेशेज की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं और इससे राहत पाने के लिए वे कई उपाय भी आजमाती हैं, लेकिन अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप कम खर्च में घर पर रहकर ही अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर होने वाली परेशानी भी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखना चाहती हैं और फेस पर होने वाले पिम्पल्स से राहत पाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम चर्च में अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको 3 चीजों का इस्तेमाल करना होगा।
एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें
हम बात कर रहे हैं, एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन इ कैप्सूल की। आप इन तीन चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
- एलोवेरा जेल
- गुलाब जल
- विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई कैप्सूल औरएलोवेरा जेल पेस्ट
आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल तीनो को मिलकर एक पेस्ट तैयार कर सकती है। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। चेहरे पर इस खास पेस्ट का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह पानी सड़े धो लें। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को आप रात में सोने से पहले भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:एलोवेरा जेल और मलाई बढाएंगे आपके चेहरे की खूबसूरती, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
इन तीन चीजों से बनाएं फेस पैक
इस पेस्ट के अलावा आप एक खास फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए पहले आप इन तीनों चीजों को एक कंटेनर में मिक्स कर रख लें, इसके बाद आप इसमें दही और मलाई मिक्स कर अच्छी तरह पेस्ट को फेंट लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। आप इसे 25 से 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रख सकती हैं। आप इस फेस पैक का एक हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों