Quick Mehndi Designs for Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 15 मिनट में लगने वाले मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइंस

Quick Mehndi Designs for Karwa Chauth 2024: भारत में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और करवा चौथ जैसे खास मौके पर इस काफी खास महत्व है और इसी वजह से इस दिन सुहागन महिला व्रत रखती हैं।
15 minutes mehndi designs for karwa chauth 2024

Quick Mehndi Designs for Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार हर उस सुहागन महिला के लिए खास है जो इस पर्व पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं सोलह श्रृंगार मेंमेहंदी का भी विशेष महत्व है। इस खास मौके पर महिलाएं मेहंदी जरुर लगाती है जो अब इस त्यौहार का अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन इस खास मौके पर कईमहिलाएं होती है जो काम में व्यस्त होने के दौरान मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन नहीं लगा पाती हैं। हम आपको कुछ मेहंदी डिजाइन दिखा रहे हैं जो आप 15 मिनट में लग सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन बेहद ही आसानी से आप घर या किसी की मदद से बनवा सकती हैं और ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की शोभा भी बढ़ा देंगे।

कमल मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

mehndi designs

यह कमल मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है और इस डिजाइन में में गोल चक्कर बना हुआ है और साथ में इसमें बेहद ही खूबसूरत कमल का डिजाइन बनाया हुआ है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन आप आसानी से बना सकती है साथ ही ये डिजाइन आपके हाथों पर खूब जचेगा।

डिजाइनर बेल मेहंदी डिजाइन

bel mehndi designs

बेल का मेहंदी डिजाइन हर समय फैशन में रहता है और इस तरह का डिजाइन आपको कई सारे मिल जाएंगे जिन्हें आप कई सारे खास मौकों पर बनवा सकती हैं लेकिन अगर आप कुछ न्यू चाहती हैं तो आप इस तरह का डिजाइनर बेल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

जाल और मोर मेहंदी डिजाइन

jal mor design mehndi

जाल और मोर मेहंदी डिजाइन भी करवा चौथ पर आप अपने हाथों में बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में बेहद ही खूबसूरत जला बनाया गया है साथ ही इसमें मोर भी बना हुआ है और इस तरह का डिजाइन आपके हाथों में बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
झूमर मेहंदी डिजाइन

jhumar mehndi deisgns

यह झूमर मेहंदी डिजाइन भी जहां देखने में खूबसूरत लगेगा तो वहीं आपके हाथ भी सुंदर नजर आएंगे।

मेहराब मेहंदी डिजाइन

mehrab designs mehndi

इस तरह का मेहराब मेहंदी डिजाइन महल के डिजाइन में बना हुआ है जिसमें पत्तियां भी बनी हुई है। वहीं इस तरह का डिजाइन आपके हाथों पर काफी खूबसूरत नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर Arabic Mehndi के ये 5 डिजाइंस आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार-चांद

अगर आपको करवा चौथ के लिए मेहंदी की डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image source- mehendi_by_pranali/instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP