करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। लेकिन इससे एक दिन पहले हर महिला अपने हाथों में मेहंदी लगाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो भी सोलह श्रृंगार में आता है। इसे लगाने से आपके हाथ ही नहीं सुंदर दिखते, बल्कि आपके पतिदेव भी खुश हो जाते हैं।
इस बार आप अपने हाथों में लगाएं चांद और छलनी वाली मेहंदी डिजाइंस। इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइन पैटर्न आपको देखने को मिल जाएंगे, जिससे आपके हाथों की हथेली अच्छी लगेगी। चलिए दिखाते हैं किस तरह के डिजाइंस को आप अपने हाथों में क्रिएट कर सकती हैं।
करवा चौथ पर आप सजकर चांद का दीदार करती हैं। इसी तस्वीर को आप अपने हाथों में मेहंदी डिजाइन की तरह बना सकती हैं। इसके लिए आप आर्टिस्ट को बता सकती हैं कि हथेली पर महिला को सजाकर दिखाने का डिजाइन क्रिएट करना है। बादलों में चांद दिखे ऐसे चित्र को बनाना है। हाथ में छलनी और कलाई पर करवा चौथ लिखना है। ऐसे ही डिजाइन को मेहंदी आर्टिस्ट आपके हाथों पर क्रिएट कर देगा। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।
हर पत्नी करवा चौथ के दिन अपने पति के साथ-साथ चांद का दीदार भी करती है। इसलिए वो सजकर तैयार रहती है और चांद का इंतजार करती है। ऐसी ही मेहंदी डिजाइन को आप अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसके लिए आप एक हाथ पर पति के साथ चांद देखते हुए तो दूसरे हाथ पर सहेलियों के साथ छलनी से चांद देखने वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे।
करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के लिए खास होता है। इसलिए जब रात के समय चांद का दीदार होता है, तो पत्नी छलनी की मदद से अपने पति के चेहरे को देखती है। इसी तरह के चित्र क आप अपने हाथों में उतार सकती हैं। इसके लिए आप आर्टिस्ट से एक हाथ पर पति के फेस का डिजाइन बनवाएं। वहीं दूसरी और पूजा की थाली और छलनी के साथ पति को देखते हुए पत्नी के चित्र को बनवाएं। इसके आसपास डाली और फूल पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के बाद आपके हाथों की हथेली अच्छी लगेगी।
आप अपने हाथों में करवा चौथ पर दिखने वाले चांद के पूजा वाली मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें एक हथेली पर महिला के चित्र को बनाया गया है। इसके साथ चांद भी अच्छे से डिजाइन कराया गया है। फिर दूसरे हाथ पर पति और पत्नी के चित्र को बनाया गया है। आसपास लटकन और झालर के डिजाइन से हथेली को भरा गया है। उंगलियों पर झरोखे में चिड़ियां के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इस तरह के डिजाइन हाथों में बनने के बाद अच्छे लग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Ghani Mehndi Design: महफिल में होंगे आपके ही चर्चे, हाथों पर लगाएं घनी और महीन मेहंदी की ये डिजाइंस
अगर आप सिंपल लेकिन भरी हुई हथेली वाली मेहंदी को लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप चांद और छलनी के डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें बॉक्स में पूजा की थाली और छलनी से चांद को देखते हुए महिला को बनाया गया है। इस डिजाइन के आसपास चेन को क्रिएट किया गया है, जिसमें दीये, हाथी और छलनी को क्रिएट किया गया है। उंगलियों के डिजाइन को अट्रैक्टिव बनाने के लिए शेड कलर के साथ फूल बनाएं गए हैं। इससे उंगलियां अच्छी नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों हाथों में मेहंदी लगाए बिना करवा चौथ का त्योहार है अधूरा? जानें ज्योतिष में इसका महत्व
इस बार करवा चौथ पर अरेबिक, गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस की जगह पर उन्हें बनवाकर देखें। शायद ये डिजाइन आपके हाथों पर अच्छे लगे। साथ ही, आपके हाथ सुंदर नजर आएं। सभी पूछेंगे कि ये डिजाइन कहां से बनवाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram- Monali Krishna Mehndi, Stylish Mehndi Design
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।