जब भी त्वचा को प्रोटेक्ट करने की बात आती है, तो हम सबसे पहले चेहरे के लिए सनस्क्रीन को खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब महिलाएं बाहर किसी काम से निकलती हैं, तो बदलता मौसम उनकी त्वचा को जरूर नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में चेहरा डल दिखने लगता है। इसके लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। लेकिन क्या इस क्रीम को बारिश के मौसम में भी लगाना सही है। आर्टिकल में जानते हैं क्या सनस्क्रीन को बारिश के मौसम में भी लगाया जा सकता है।
चेहरे पर सनस्क्रीन क्यों लगाते हैं
चेहरे पर सनस्क्रीन बाहर के बदलते मौसम और गंदगी से चेहरे को बचाने के लिए लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप और गर्मी का कुछ नहीं पता होता है। ऐसे में सबसे ज्यादा टैनिंग का असर चेहरे पर नजर आता है। इसलिए जब भी लोग बाहर निकलते हैं, तो अपने बैग में सनस्क्रीन जरूर रखते हैं। इसे लगाने से उनकी स्किन प्रोटेक्ट रहती है।
क्या मानसून में सनस्क्रीन लगाना चाहिए
बारिश के मौसम में भी जिस तरह की धूप निकलती है। इससे हमारी स्किन टैन होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन को खरीदें। इससे आपकी त्वचा प्रोटेक्ट रहेगी। साथ ही, धूप की किरणों से होने वाली टैनिंग भी नहीं होगी। आप चाहें तो एक्सपर्ट राय लेकर अपने लिए सनस्क्रीन को खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Mint Face Pack For Skin: अपनी स्किन टाइप के अनुसार पुदीने से बनाएं फेस पैक, मिलेगी दमकती त्वचा
सनस्क्रीन को चेहरे पर कैसे लगाएं
- सनस्क्रीन को आप मेकअप करने से पहले चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद चेहरे की मसाज करें, ताकि सनस्क्रीन स्किन के अंदर तक जाए।
- आप चेहरे पर सनस्क्रीन दिन में दो बार लगाएं, ताकि आपकी स्किन प्रोटेक्ट रहे।
- सनस्क्रीन आप क्रीम या स्टीक फॉर्म में लेकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सनस्क्रीन के साथ किसी और क्रीम को तुरंत न लगाएं।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप हर मौसम में जरूर करें। इससे आपकी स्किन प्रोटेक्ट रहेगी। साथ ही, आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी। इसके लिए आप एक बार अपने डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं, ताकि आपकी स्किन पर सनस्क्रीन सही बैठे।
इसे भी पढ़ें: अगर आप भी करती हैं ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल, तो हो सकते हैं ये नुकसान
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों