Ice Facial: धूप की वजह से चेहरा नजर आता है लाल, तो इन आइस फेशियल को करें ट्राई

तेज धूप से कारण चेहरे पर लाली नजर आती है। ऐसे में हम अक्सर क्रीम या एलोवेरा जेल डायरेक्ट लगा लेते हैं। लेकिन आप इसकी जगह पर चेहरे का आइस फेशियल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा रिफ्रेश रहेगी। 
Updated:- 2025-04-03, 17:34 IST
image

चेहरे का ध्यान रखना गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, गर्मी में होने वाली रैश और रेडनेस कम होगी। इसक लिए आप चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फ को चेहरे डायरेक्ट इस्तेमाल न करें। इसके लिए आप कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर स्वाति नें आइस फेशियल का भी तरीका बताया। इससे आप अलग-अलग तरीकों से आइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आइस फेशियल के लिए बर्फ को कितने तरीकों से चेहरे पर लगा सकते हैं।

खीरे से करें आइस फेशियल

Cucumber ice facial

आप खीरे के रस से भी अपना आइस फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे के रस को एक कटोरी में निकालना है। फिर इसे आइस ट्रे में डालें। इसे फ्रिज में जमाने के लिए रखें। जब ये अच्छे से फ्रिज हो जाए तो इसे निकालकर अपने चेहरे पर कपड़े की मदद से रब करें। इसे सर्कुलर मोशन में घुमाकर चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे की रेडनेस कम हो जाएगी। साथ ही, आप अपने चेहरे पर हाइड्रेशन बनी रहती है।

गुलाब जल से करें आइस फेशियल

Rose ice facial

आप अपने चेहरे पर गुलाब जल से भी आइस फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गुलाब जल पानी में मिक्स करके बर्फ की ट्रे में डालना है। इसे जमाने के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर रब करें। इसे लगाने से पहले की लाली कम हो जाएगी। साथ ही, हीट आपके चेहरे पर कम असर करेगी। इसे आप रोजाना भी अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे चेहरे की हाइड्रेशन बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: क्या सेलेब्स की तरह करना चाहिए आइस फेशियल? जानें एक्सपर्ट की राय

बर्फ लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • बर्फ को सीधे त्वचा पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। इससे आपकी स्किन जल सकती है।
  • एक समय में 15 मिनट से अधिक समय तक आइस फेशियल न करें। इससे स्किन पर रेडनेस हो सकती है।
  • बर्फ से फेशियल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आप भी इस फेशियल को ट्राई करना चाहती हैं, इसके लिए एक्सपर्ट से राय जरूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप सही तरीके से स्किन पर फेशियल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में आइस फेशियल से चेहरे को बनाएं चमकदार

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।