Mint Face Pack For Skin: अपनी स्किन टाइप के अनुसार पुदीने से बनाएं फेस पैक, मिलेगी दमकती त्वचा

गर्मी के मौसम में आपकी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। बहुत अधिक गर्मी की वजह से स्किन को हीट रैश से लेकर चिपचिपेपन व ब्रेकआउट्स आदि की शिकायत हो सकती है। ऐसे में जरूरत होती है कि आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से पैम्पर करें, जिससे थकी हुई व बेजान स्किन में एक नई जान आ जाए। इसके लिए पुदीने का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार हो सकता है। गर्मी के दिनों में अक्सर पुदीने की मदद से चटनी व कूल-कूल ड्रिंक्स तैयार की जाती हैं, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है।
पुदीने की एक खास बात यह है कि चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या फिर रूखी, यह आपकी स्किन के लिए कारगर साबित हो सकता है। बस जरूरत है कि आप इसे सही इंग्रीडिएंट्स के साथ मिक्स करके अप्लाई करें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार पुदीने से फेस पैक किस तरह बनाएं-
ऑयली स्किन के लिए पुदीना फेस पैक

यह फेस पैक ना केवल आपके चेहरे की एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करता है, बल्कि ब्रेकआउट्स आदि को भी रोकता है। वहीं, इसमें मौजूद गुलाब जल स्किन को टोन करता है। पुदीने से आपकी स्किन को काफी ठंडक भी मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 चम्मच पुदीने की पेस्ट
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच गुलाब जल
ऑयली स्किन के लिए पुदीना फेस पैक कैसे बनाएं-
- सबसे पहले पुदीने को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब बाकी सभी चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- अब अपने चेहरे को साफ करके अप्लाई करें।
- इसे करीबन 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- आखिरी में, ठंडे पानी से चेहरे धो लें।
यह भी पढ़ें: Glowing Skin: चमकदार त्वचा के लिए 10 मिनट में बनाएं ये फेस पैक, जानें फायदे
ड्राई स्किन के लिए पुदीना फेस पैक

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ऐसे में आप पुदीने में शहद व एलोवेरा जेल मिक्स करके फेस पैक बना सकती हैं। यह फेस पैक स्किन को गहराई से मॉइश्चर देता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 चम्मच पुदीने की पेस्ट
- 1 चम्मच कच्चा शहद
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
ड्राई स्किन के लिए पुदीना फेस पैक कैसे बनाएं-
- सबसे पहले एक बाउल में सारी सामग्री डालकर मिक्स कर लें।
- अब अपने चेहरे को क्लीन करके इसे लगाएं।
- अब इसे करीबन 15-20 मिनट तक छोड़ दें।
- आखिरी में, चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर मॉइश्चराइज कर लें।
यह भी पढ़ें: Chandan Face Pack: चेहरे पर रेडनेस होगी कम, जब लगाएंगी चंदन फेस पैक, जानें फायदे
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए पुदीना फेस पैक

अगर आपकी स्किन टाइप कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में आप पुदीना के साथ दही व हल्दी को मिक्स करके अप्लाई कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 2 चम्मच पुदीने की पेस्ट
- 1 चम्मच दही
- एक चुटकी हल्दी
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए पुदीना फेस पैक कैसे बनाएं-
- फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब अपने चेहरे को क्लीन करके इस पेस्ट को लगाएं।
- करीबन 15-20 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।