आंखों के नीचे की सूजन के कारण चेहरा अजीब नजर आता है। कई बार हम इस सूजन को छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार अलग-अलग तरह की वायरल चीजों को लगाते हैं। जिसे लगाने से सूजन कम कुछ ही समय के लिए होती है। लेकिन इस बार आप एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गए वायरल आई मास्क को ट्राई करें। इससे आपकी स्किन भी हेल्दी रहेगी। साथ ही, आंखों की सूजन कम हो जाएगी।
आई मास्क लगाने के क्या होते हैं फायदे
आई मास्क आंखों के नीचे मौजूद सूजन, डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद कूलिंग और ब्राइटनिंग एजेंट्स आंखों के नीचे की काली छाया को हल्का करने में मदद करते हैं। साथ ही, स्किन को भी रिलेक्स करते हैं। इसलिए आप भी अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना होगा।
आई मास्क बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक खीरा लेना है।
- इसके छिलके को निकालकर कद्दूकस करें।
- अब इसका रस निकालकर अलग कटोरी में रख नें।
- फि एक कटोरी में 2 चम्मच योगर्ट लें।
- इस दही में खीरे के रस को मिक्स करें।
- अब कॉटन पैड लें और इसे डीप करें।
- इसके बाद इसे आंखों के नीचे लगाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
आई मास्क लगाने के बाद क्या करें
View this post on Instagram
अगर आपने इस घोल को एक्सट्रा बना लिया है तो इसे आप अपने पूरे चेहरे पर भी रब कर सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर ठंडक बनी रहेगी।
जब आंखों के नीचे इसे लगे हुए 15 मिनट हो जाएं तो इसे निकालें और फेस की मसाज करें।
इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें।
इससे आंखों के नीचे की सूजन कम हो जाएगी।
इस नुस्खे को आप रोजाना गर्मी में ट्राई कर सकती हैं। इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं है। साथ ही, किसी तरह से स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अंडर आई मास्क या जेल, किसका इस्तेमाल करना है बेहतर ऑप्शन
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों