Chandan Face Pack: चेहरे पर रेडनेस होगी कम, जब लगाएंगी चंदन फेस पैक, जानें फायदे

गर्मी के कारण चेहरे पर रेडनेस सबसे ज्यादा नजर आती है। इसकी वजह से चेहरे पर जलन भी होने लगती है। ऐसे में आप चेहरे पर किसी ऐसी चीज को लगाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे चेहरे पर ठंडक बनी रहे। इसके लिए आप चंदन के फेस पैक को बना सकती है। चंदन फेस पैक को लगाने से चेहरे पर ठंडक बनी रहेगी। लेकिन इसे आप अलग तरीके से बनाकर चेहरे पर अप्लाई करें। आर्टिकल में बताते हैं कैसे आप फेस पैक बनाकर लगा सकती हैं।
चंदन फेस पैक के फायदे
चंदन फेस पैक को लगाने से चेहरे ती रेडनेस और जलन में राहत मिलती है। इसे लगाने से मुहांसों और दाग धब्बों से राहत मिलती है। स्किन को ब्राइटेन करने के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। इसके साथ एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाने से त्वचा साफ हो जाएगी।

चंदन और एलोवेरा जेल का फेस पैक

- इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में चंदन पाउडर डालना है।
- इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करना है।
- फिर इसमें हल्का-हल्का पानी डालकर इसका पैक बनाएं।
- इसके बाद इस फेस पैक को आपको ब्रश की मदद से लगाना है।
- इसे चेहरे पर लगाएं। फिर इसे सूखने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे चेहरा साफ हो जाएगा। साथ ही, रेडनेस भी कम हो जाएगी।
- इसे आपको हफ्ते में 1 बार ही चेहरे पर लगाना है।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin: चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए करें चंदन पाउडर का इस्तेमाल
इन बातों का रखें ध्यान

- चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल को एक साथ मिक्स करके लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
- चंदन पाउडर जब सूख रहा है, तो आप बोले नहीं। वरना चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं।
- आपको चंदन पाउडर ड्राई स्किन पर नहीं अप्लाई करना है।
- चंदन पाउडर में कुछ नया मिक्स करने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Eid पर दिखेगा चेहरे पर नूर, ट्राई करें ये स्किन केयर टिप्स
चेहरे पर चंदन पाउडर फेस पैक को इस तरह से लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, धूप की वजह से चेहरे पर होने वाली रेडनेस कम हो सकती है। इसे आप गुलाब जल या पानी के साथ मिक्स करके भी रख सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।