रिंकल्स से जुड़े इन मिथ्स को ना मानें सच

रिंकल्स से जुड़े ऐसे कई मिथ्स हैं, जिन्हें लोग अनजाने में सच मान बैठते हैं। जानिए इन मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में।

Facts about wrinkles

रिंकल्स एक ऐसी स्किन प्रोब्लम है, जिसका सामना उम्र के साथ हमें करना ही पड़ता है। जो लोग अपनी स्किन को लेकर थोड़ा अधिक सतर्क होते हैं, वे रिंकल की इस समस्या से बचने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। वे अपनी स्किन की अधिक केयर करना चाहती हैं, जिससे उनकी स्किन पर रिंकल्स नजर ना आए।

दरअसल, रिंकल्स को लेकर हम सभी के मन में कई तरह की धारणाएं होती हैं और इसलिए हम अपनी स्किन को रिंकल्स से बचाने के लिए अलग-अलग तरह की क्रीम व होम रेमिडीज का सहारा लेते हैं। लेकिन सबसे पहले यह जरूरी है कि आप रिंकल्स से जुड़े इन मिथ्स के बारे में जानें। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको रिंकल्स से जुड़े इन मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रही हैं-

मिथ 1- थ्रेडिंग करवाने से रिंकल्स होते हैं।

Threading tips for women

सच्चाई- बहुत सी महिलाएं यह मानती हैं कि थ्रेडिंग करवाने से उनके आई एरिया के आसपास की स्किन पर रिंकल्स नजर आने लग जाएंगे। थ्रेडिंग करवाते समय उन्हें अपनी स्किन को थोड़ा स्ट्रेच करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि अगर वे बार-बार थ्रेडिंग करवाती हैं तो स्ट्रेचिंग के कारण उनकी स्किन में भी रिंकल्स नजर आते हैं। जबकि वास्तव में यह सच नहीं है। थ्रेडिंग के कारण कभी भी रिंकल्स नहीं होते हैं।

मिथ 2- फेशियल करवाने से रिंकल्स हो सकते हैं।

Expert tips for threading

सच्चाई- कई बार महिलाएं यह भी सोचती हैं कि फेशियल करवाने से उन्हें रिंकल्स हो सकते हैं। जबकि इस बात (झुर्रियों के लिए फेस मास्क) में भी कोई सच्चाई नहीं है। वास्तव में जब आप फेशियल करवाती हैं तो इससे स्किन की मसाज होती है और इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। जिसके कारण आपकी स्किन दमकने लगती है। आप महीने में एक या दो बार बिना किसी परेशानी के फेशियल करवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे की त्वचा को जवां रखने में मदद करते हैं घर में मौजूद ये इन्ग्रेडिएन्ट्स

मिथ 3-क्रीम लगाने से स्किन डैमेज होती है और रिंकल्स नजर आने लगते हैं।

Threading ideas

सच्चाई- कभी-कभी हमने लोगों को यह कहते हुए भी सुना है कि चेहरे पर क्रीम, पाउडर लगाने से स्किन खराब हो जाती है। इससे (ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क) स्किन ढीली होकर लटकने लगती है। जबकि इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है। अगर आप अपनी स्किन की जरूरतों को समझते हुए उसके अनुसार अच्छे ब्रांड की सही क्रीम का चयन करती हैं तो आपकी स्किन को फायदा ही होता है। स्किन की केयर करने के लिए उसे मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। ऐसे में क्रीम लगाकर आपकी स्किन को नुकसान नहीं होता है और ना ही रिंकल्स नजर आते हैं।

मिथ 4- मेकअप लगाने से रिंकल्स हो सकते हैं।

सच्चाई- अगर आप ऐसा मानती हैं कि मेकअप लगाने से आपको रिंकल्स हो सकते हैं, तो आप गलत हैं। यहां तक कि मैच्योर स्किन पर भी मेकअप लगाने से रिंकल्स नहीं होते हैं और ना ही उनकी अपीयरेंस बढ़ती हैं। रिंकल्स वास्तव में ज्यादातर सन डैमेज और कोलेजन प्रोडक्शन कम होने के कारण दिखाई देती हैं। मेकअप वास्तव में आपकी स्किन पर मौजूद रिंकल्स को छिपाने में आपकी काफी मदद करता है। बस आपका मेकअप लगाने का तरीका सही होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: घर में मौजूद ये 3 चीजें आपकी त्वचा में रखेंगी इलास्टिसिटी को बरकरार

तो अब आप भी रिंकल्स से जुड़े इन मिथ्स को सच मानने की गलती ना करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP