घर में मौजूद ये 3 चीजें आपकी त्वचा में रखेंगी इलास्टिसिटी को बरकरार

अपनी त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। ये बात तो आप सभी काफी अच्छी तरह से जानती होंगी, लेकिन नॉर्मल स्किन केयर के अलावा भी त्वचा को एक्स्ट्रा हाइड्रेशन और केयर की जरूरत होती है ताकि आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करें और स्किन की इलास्टिसिटी बरकरार रहें।
स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट इष्टि पहुजा का कहना है कि चेहरे की त्वचा की इलास्टिसिटी बरकरार रखने के लिए शहद, हल्दी और दही का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि सर्दियों में इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा नेचुरली ग्लो करेगी और आपको काफी तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कि किस तरह से करना चाहिए इस्तेमाल और क्या है इसके फायदे।

कैसे करें इस्तेमाल

- स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में कम से कम 2 से 3 बड़े चम्मच दही के डालें।
- इसके बाद आप इसमें 2 से 3 चम्मच शहद के मिलाएं।
- साथ ही इसके 2 चुटकी हल्दी के डालें और तीनों को मिक्स कर एक मिश्रण तैयार करें।
- इस मिश्रण (फेस पैक) को अपने चेहरे पर लगा लें।
इसे भी पढ़ें : Expert Tips: शहद का इस्तेमाल कर कैसे चेहरे से हटाएं मुंहासे
- कम से कम 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
- ध्यान रहे कि जब आप इस फेस पैक को लगाएं तो सबसे पहले अपने चेहरे को ठीक तरह से साफ करना बिल्कुल भी न भूलें।
- ऐसा इसलिए ताकि आपके चेहरे पर लगा कोई भी स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट रिमूव हो जाए और फेस पैक अपना काम सही ढंग से कर पाए।
फेस पैक के फायदे

- शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व आपके चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करती हैं।
- साथ ही शहद आपकी त्वचा में इलास्टिसिटी बरकरार रखने में मदद करती है।
- हल्दी चेहरे को अंडर से साफ करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। (दही के स्किन को फायदे)
- इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व स्किन में होने वाले हर तरह के इन्फेक्शन से बचाती है।
इसे भी पढ़ें : झुर्रियों के लिए घर पर ही बनाएं ये आसान हर्बल फेस वॉश
- साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- साथ ही दही का इस्तेमाल करके से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है। (ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक)
- बता दें कि ये तीनों इंग्रेडिएंट्स मिल कर आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं।
इसी के साथ अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने के लिए फेस पैक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।