herzindagi
herbal facewash for wrinkle free skin

झुर्रियों के लिए घर पर ही बनाएं ये आसान हर्बल फेस वॉश

सुंदर और रिंकल फ्री चेहरे के लिए हमें बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट की जगह हर्बल चीजों का प्रयोग करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-11-02, 18:32 IST

रिंकल फ्री स्किन हर महिला की चाहत होती हे। महिलाएं इसके लिए कई तरह के उपाय करती है। वह इसके लिए बाजार में मिलने वाले हजारों रुपये के प्रोडक्‍ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक को ट्राई कर लेती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उतना असर नहीं दिखता है जैसे वह चाहती हैं। ऐसे में चेहरे की झुर्रियों को कम करने में फेस वॉश का बहुत अहम किरदार होता है। हम सभी बाजार से कई तरह के फेस वॉश को खरीदकर इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन इन सब में केमिकल होने के कारण हमें कई अन्य तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप रिंकल्स को कम करने के घर पर ही फेस वॉश बना सकती हैं, तो आइए जानें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट छाया आनंद से इसे बनाने का तरीका।

चेहरे पर क्यों पड़ती है झुर्रियां

अगर आपके चेहरे पर भी रिंकल आने लगे हैं तो इसका सबसे मुख्‍य कारण स्ट्रेस और हमारी लाइफस्‍टाइल होती है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के कारण भी यह समस्या हो सकती है। हालांकि हमारे खानपान के कारण अब किसी भी उम्र के लोगों की स्किन में झुर्रियां आने लगती हैं।

बेसन और कच्चे दूध से धुलें चेहरा

besan for wrinkle

बेसन और दूध से बना फेस पैक हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ आप इससे अपना चेहरा धो सकती है। इसको आप क्लींजिंग का तरह भी प्रयोग कर सकती हैं। इसको लगाने के लिए 1 छोटा चम्‍मच बेसन और कच्चे दूध को हाथ में लेकर चेहरे पर हल्‍के हाथों से मसाज करें। फिर 1 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा अगर आप रोजाना प्रयोग करेंगी तो आपको 1 महीने में असर दिखने लगेगा। (मुंहासे के दाग)

herbal face wash expert quote

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: चिन में निकल आए पिंपल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

दही और कॉफी का फेस वॉश

coffee for skin

  • दही और कॉफी का मिश्रण न केवल स्किन को साफ करता है। इसके साथ ही यह चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मददगार होता है। आप दही और कॉफी को मिक्स करके चेहरे पर फेस वॉश की तरह भी लगा सकती हैं।
  • इसको लगाने के लिए 1 छोटा चम्मच दही और शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर चेहरे पर फेस वॉश की तरह लगा लें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: शहद का इस्तेमाल कर कैसे चेहरे से हटाएं मुंहासे

एलोवेरा जेल और दूध का करें प्रयोग

alovera gel

एलोवेरा जेल और दूध का मिश्रण न केवल हमारे चेहरे के एक्ने और पिंपल की समस्‍या को कम करता है। इसके साथ ही यह झुर्रियों को भी कम करने में मददगार होता है। इसे लगाने के लिए 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल और दूध को अच्छी तरह से मिक्‍स कर के चेहरे पर लगा लें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।