ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन तरीकों से कर सकती हैं बेसन और शहद का इस्तेमाल

बेसन का प्रयोग सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि आप इसे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी कर सकती हैं।
Updated:- 2022-09-15, 20:23 IST
tips for glowing skin at home

ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाह होती है, लेकिन समय के साथ हमारी स्किन डल होने लगती है। इसकी कई वजह होती हैं, जैसे हमारा खानपान , स्किन की सही से केयर नहीं करना और गलत प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना। ऐसे में आप बेसन और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। ये हमारे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। आप बेसन और शहद से बने फेस पैक को लगाकर चेहरे की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे की आप यह पैक कैसे बना सकती हैं।

शहद और बेसन से बनाएं पैक

honey for glowing skin

स्किन की टैनिंग दूर करने के लिए आप बेसन के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच शहद

इसे जरूर पढ़ें: डल त्‍वचा के लिए अपनाएं ये सीक्रेट, चेहरे पर लौट आएगा निखार

बनाने का तरीका

besan for glowing skin

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच शहद डालें।
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को धो कर सुखा लें अब इस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • इसके बाद आप चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें।
  • करीब 20 मिनट बाद या जब पैक सूख जाए तब अपने चेहरे को पानी से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें: Glowing Skin : दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, एक्सपर्ट से लें टिप्स

बेसन और मलाई का फेस पैक

malai for glowing skin

बेसन और मलाई से बना फेस पैक आपके चेहरे पर ग्लो लाएगा।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच मलाई
  • 2 चम्मच बेसन
  • रोज़ ऑयल की कुछ बूंदें
  • आधा चम्मच अखरोट पाउडर

बनाने का तरीका

  • किसी भी बाउल में 1 चम्मच मलाई, 2 चम्मच बेसन , रोज़ ऑयल की कुछ बूंदें और आधा चम्मच अखरोट पाउडर डालें।
  • अब इन चीजों को अच्छे से मिक्स करके, गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका होममेड फेस पैक।

लगाने का तरीका

  • इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फिर अपनी त्वचा को स्क्रब करें।
  • पैक के सूखने के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • मलाई से बने इस पैक का आप इस्तेमाल हफ्ते में तीन दिन कर सकती हैं।
  • कुछ समय बाद आप पाएंगी कि आपकी स्किन साफ और चमकदार हो गई है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।