Mughal Mehndi Design for Eid-ul-Adha 2024: बकरीद पर लगाएं मुगल मेहंदी डिजाइंस, टिक जाएंगी लोगों की निगाहें

Bakrid Mehndi Design 2024: ईद उल-अज़हा के मुबारक मौके पर आप भी हाथों में खूबसूरत मुगल मेहंदी आर्ट बना सकती हैं। इसके कुछ डिजाइंस हम आपको इस आर्टिकल में दिखा रहे हैं। 

mehndi bakrid pics
ईद उल-अज़हा के त्‍योहार पर अगर आप हाथों में मेहंदी लगाने का प्‍लान बना रही हैं और इसके लिए खूबसूरत डिजाइंस को तलाश रही हैं, तो एक बार मेहंदी में मुगल आर्ट का शामिल करके देखें। 15वीं से 18वीं शताब्‍दी तक भारत में मुगलों का शासन रहा है और इस दौरान भरत में फारसी, तुर्की, भारतीय और इस्लामी कला का खूब विकास हुआ है। आज भी हमें कपड़ों, इमारतों और मेहंदी में मुगल आर्ट के खूबसूरत उदाहरण देखने को मिल जाते हैं।आपकी इस नायाब मेहंदी डिजाइन को देखकर हर किसी की निगाह टिक जाएगी। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको कुद ऐस ही खूबसूरत डिजाइंस दिखाते हैं।

moti bel mehndi

मोटी बेल मेहंदी डिजाइन

हाथों की बैक या फ्रंट साइड में आप मोटी बेल बना सकती हैं। इस बेल में फूल पत्‍ती के साथ ही आप जाल और कैरियां और अन्‍य खूबसूरत डिजाइंस बना सकती हैं। चौड़ी बेल आपके पूरे हाथों को भर देगी और खूबसूरत अंदाज भी देगी।

भरे हाथों वाली मेहंदी

mughal jharokha mehndi

Image Credit:hennabymayaa

भरे हाथों की मेहंदी किसी भी खास मौके के लिए लगाई जा सकती है। वहीं अगर आप बारीक डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से झरोखा या मेहराब बनाकर हथेली में मेहंदी को आकर्षक बना सकती हैं। हाथों की तरह आप ऐसा ही डिजाइन पैरों में लगा सकती हैं। फूल और पत्ती के डिजाइन को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

ईद उल-अज़हा मेहंदी डिजाइंस (Eid ul Adha Mehndi Design 2024)

पच्‍चीकारी और खूबसूरत पैचवर्क आर्ट मुगलों की पहचान रही है। आप मुगलों द्वारा बनाई गई इमारों में भी इसे देख सकती हैं। आप इस आर्ट को मेहंदी के माध्‍यम से हाथों में बिखेर सकती हैं। ऊपर दिखाए गए मेहंदी डिजाइन के नमूने से आप इंस्‍पिरेशन ले सकती हैं और इस तरह की डिजाइन में कहीं पर ईद उल-अज़हा लिखवा सकती हैं। इसे आप खूबसूरत कैलीग्राफी में उर्दु या हिंदी फॉन्‍ट में भी आप ईद उल-अज़हा लिखवा सकती हैं। लिखावट के आस-पास आप खबूसूरत पैचवर्क या फिर पच्‍चीकारी आर्ट भी कर सकती हैं। इससे मेहंदी दिखने में बहुत खूबसूतर नजर आएगी। आप पैचर्व में त्रिकोर्ण, चौक, गोल टिक्‍की मेहंदी कुछ भी बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Eid-ul-Adha Mehndi Design 2024: ईद के मौके पर हाथों पर सजाएं गल्‍फ मेहंदी की ये बेमिसाल डिजाइंस

मुगल मेहंदी डिजाइंस फॉर बकरीद (Mughal Mehndi Design for Bakrid 2024)

मुगल मेहंदी में महीन बेल, जिसे आप पूरे हाथों में फैला सकती हैं। बाग के दृश्‍य और छत्रियां एवं गुंबद आदि बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी को नया लुक मिलेगा। इसके अलावा आप मोर की डिजाइन और जाल वर्क मेहंदी आर्ट को भी इसमें जोड़ सकती हैं। यह सभी डिजाइन एक दूसरे को कांप्‍लीमेंट करेंगी और दिखने में भी बहुत ज्‍यादा खूबसूरत नजर आएंगी। इस तहर की मेहंदी लंबे और पतले हाथों में बहुत अच्‍छी लगती हैं आप इसे फ्रंट या बैक कहीं भी लगा सकती हैं। वैसे तो आप इस मेहंदी को जितना बारीक लगाएंगी, उतना अच्‍छा होगा। आप चाहें तो आउटलाइन कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ईद मुबारक मेहंदी के ये डिजाइंस

mughal mehndi designs images

चांद मेहंदी डिजाइन (Chand Mehndi Design)

ईद उल-अज़हा के मुबारक मौके पर आप अगर हाथों में चांद मेहंदी डिजाइन लगाती हैं, तो इससे अच्‍छा और कुछ नहीं हो सकता है। आप हाथों में चांद की बेल लगा सकती हैं। आपको बता दें कि इस्‍लाम में चांद को सबसे शुभ माना जाता है और मेहंदी में इसकी बेल बहुत अच्‍छी लगती है। यहां भी आप पच्‍चीकारी आर्ट की मदद ले सकती हैं। साथ ही आप हाथों पर कुछ लिखवाना चाहें, तो ऐसा भी करा सकती हैं। इस तहर की मेहंदी डिजाइन आप हाथों के फ्रंट और बैक में लगवा सकती हैं।

Eid Jhoomar Pattern Mehndi Design

झूमर मेहंदी डिजाइन (Jhumar Mehendi Designs For Hand)

झूमर का प्रयोग घर की साज-सज्‍जा में किया जाता है, मगर हाथों की मेहंदी में भी आप तरह-तरह से झूमर आर्ट को जोड़ सकती हैं। खासतौर पर अगर आपको हाथों में भरी-भरी मेहंदी नहीं लगानी हैं तो यह आपके लिए और भी अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। आप फूल पत्‍ती की बेल, गंबद या मेहराब मेहंदी डिजाइन के साथ झूमर आर्ट को क्‍लब कर सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी कम समय में और बहुत ही आसान से लग जाएग। अगर आपको हाथों की बैक साइड में भी झूमर लगवाना है तो आप यहां भी शाही दरवाजा, मेहराब या गुंबद आदि बना सकती हैं और उसमें झूमर लटका सकती हैं।

jhrokha art for hand

झरोखा मेहंदी डिजाइन (Jhrokha Mehandi Art)

मुगल इमारतों में झरोखा भी एक महत्‍वपूर्ण एलिमेंट हैं। आप इसे मेहंदी आर्ट में भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आप कई प्रकार के झरोखा डिजाइन बना सकती हैं। इसमें महीना और बोल्‍ड हर तरह की डिजाइन अच्‍छी लगेंगी। झरोखों के साथ आप सजावटी हाथी और तोते भी बना सकती हैं। यह दोनों भी हाथों की मेहंदी को खूबसूतर अंदाज देते हैं।

jaal mehndi design

जाल मेहंदी डिजाइन (Jaal Mehndi Designs)

जाल वर्क भी मुग्‍लों की पहचान रहा है। आमतौर पर आप इस तहर की डिजाइंस को कपड़ों और गहनों पर दिखती हैं, मगर यह मेहंदी डिजाइन का भी महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। आप कई तरह से हाथों में जाल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। आप जाल के अंदर भी छोटी-छोटी डिजाइन बना सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP