Eid-ul-Adha Mehndi Design 2024: ईद के मौके पर हाथों पर सजाएं गल्फ मेहंदी की ये बेमिसाल डिजाइंस

इस्लाम धर्म के मुबारक दिनों में से एक ईद उल-अज़हा का त्चोहार बस आने ही वाला है। इस दिन को खास बनाने के लिए अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए सोच रही हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। यह डिजाइंस भी खास हैं क्योंकि इसमें आपको गल्फ आर्ट देखने को मिल जाएगी, जो इसे अन्य मेहंदी डिजाइंस से अलग अंदाज देती है।

ईद पार्टी मेहंदी डिजाइन
ईद की घर पर पार्टी है और इसके लिए आप सजने-संवरने की तैयारी कर रही हैं। तो यह तैयारी बिना हाथों में मेहंदी लगाए अधूरी है। आप इस पार्टी की शान बनने के लिए हाथों में ऊपर तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं।

झालर मेहंदी डिजाइन
बकरीद के मौके पर अपना श्रृंगार पूरा करने के लिए मेहंदी की खबसूरत डिजाइन तलाश रही हैं, तो ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर गौरफरमाएं। आप हाथों की बैक साइडउ में झालर मेहंदी लगा सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैा और हथफूल जैसा इफेक्ट देती है।

गल्फ मेहंदी आर्ट की खासियत
अरब सागर के तट पर स्थित बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ऐसे सात देश हैं, जिन्हें गल्फ कंट्री कहा गया है। यह देश काफी गर्म होते हैं और मेहंदी का प्रयोग यहां की महिलाएं ट्रेडिशनली और शौकिया दोनों ही तरह से करती हैं। आमतौर पर यहां पर अरेबिक मेहंदी लगाने का चलन ज्यादा है। इस मेहंदी को भारतीय महिलाएं भी बहुत पसंद करती हैं। हालांकि, अरेबिक मेहंदी के अलावा अब इस क्षेत्र में अन्य डिजाइंस को भी पसंद किया जा रहा है। जिसमें इस्लामिक इमारतों के आर्किटेक्ट डिजाइंस को शामिल किया जाता है। मेहंदी की ये डिजाइंस दिखने में बहुत ही आर्टिस्टिक और खूबसूरत लगती हैं।

हाथों पर लिखें Eid ul-Adha, देखें मेहंदी डिजाइन
मेहंदी आर्टिस्ट की हेंडराइटिंग अच्छी है तो आप उससे हाथों पर मेहंदी के कोन से Eid ul-Adha अंग्रेजी, हिंदी या उर्दू भाषा में लिखवा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी का त्योहार के लिहास से महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इस तरह की मेहंदी पूरी तरह से फेस्टिवल सेंट्रिक हो जाएगी।

बेल मेहंदी डिजाइन
बेल में आपको कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन बकरीद के खास मौके पर आप इस तरह से एक की जगह 2 उंगलियों पर गल्फ डिजाइन वाली मेहंदी आर्ट बनवा सकती हैं। इसमें ज्यादातर फूल और पत्तियों के डिजाइन को पसंद किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Mor Pankh Mehndi Designs: मेहंदी में इतने प्रकार से आप बना सकती हैं ‘मोर पंख’, देखें डिजाइंस

बोल्ड मेहंदी डिजाइन
आपको गल्फ मेहंदी डिजाइन में चौड़ी और बोल्ड मेहंदी डिजाइंस ज्यादा देखने को मिलेंगी। इसमें आप फूल, पत्ती, बेल और लताओं की पूरे हाथ में डिजाइन बना सकती हैं और फिर आप उसे मेहंदी से भर दें। यह डिजाइंस कम समय में लग जाती हैं और यह रचने के बाद बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। आप इसे पतले, मोटे या चौड़े किसी भी तरह के हाथ में लगा सकती हैं और यह डिजाइन हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लग सकती है।

जाल, झूमर और पच्चीकारी
मेहंदी में जाल,झूमर और पच्चीकारी यह तीनों ही आपको देखने को मिल जाएंगी। इन तीनों को ही आप इस्लामिक आर्किटेक्ट और इंटीरियर का हिस्सा भी मान सकती हैं। मेहंदी को सबसे ज्यादा खूबसूरत लुक पच्चीकारी से दिया जा सकता है। वैसे तो यह पत्थरों और दीवारों पर की जाती है। मगर आप इस डिजाइंस को हाथों में मेहंदी के माध्यम से भी लगा सकती हैं। इसमें अधिकांश आपको मीनाकारी बेल देखने को मिलेगी।

बॉर्डर मेहंदी
बॉर्डर मेहंदी में आप तरह-तरह के बॉर्डर डिजाइन बनाएं। हर बॉर्डर में अलग डिजाइन डालें। इससे आपकी मेहंदी बहुत खूबसूरत लगेगी। आप बॉर्डर को अलग अंदाज देने के लिए आप फूल, मेहराब या मंडला मेहंदी आर्ट भी कर सकती हैं। ई पर यह मेंहदी लगाने से आपके हाथों पर सभी की नजर टिक जाएगी।
अरेबिक पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अरेबिक बेल से हट कर आप हाथों में अरेबिक मेहंदी पैटर्न को भी लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में बहुत सारी आकृतियां होती है, जैसे- पान के पत्ते का शेप, मेहराब, जाल, झरोखा और बॉर्डर की तरह-तरह की डिजाइंस आप बना सकती हैं। इनके अंदर आप छोटी-छोटी और बारीक मेहंदी डिजाइन बनाकर इसे और भी ज्यादा खूबसूरत लुक दे सकती हैं। यह हाथों में भरी-भरी नजर आती है और कोन की बहुत ही पतली नोक से इसे लगाया जाता है। आप इसे हाथों के आगे और पीछे लगा सकती हैं। इसमें कोई थीम नहीं होती है, बस डिजाइंस को एक के बाद एक जोड़कर बनाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Jaal Mehndi Designs: मेहंदी डिजाइन में 5 प्रकार से आप बना सकती हैं जाल, सीखें तरीका

मंडला और पच्चीकारी
मंडला के साथ पच्चीकारी डिजाइन का मिश्रण बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप हाथों के फ्रंट साइड में यदि लगाती हैं, तो बहुत ही भरा-भर और खूबसूरत लुक आता है। इस तरह की मेहंदी इंडो-अरेबिक डिजाइन कही जा सकती हैं। दरअसल,मंडला आर्ट में राजस्थानी आर्ट होती है और पच्चीकारी इस्लामिक आर्किटेक्ट का नमूना है। इस तरह की डिजाइन पतले और लंबे हाथों पर बहुत अच्छी लगती है।

जाल मेहंदी डिजाइन
ईद के मुबारक मौके पर आप जाल मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। आपको बता दें की जाल की बहुत सारी डिजाइंस होती हैं। आपके हाथ पतले हैं तो बोल्ड जाल डिजाइन और मोटे हैं तो महीन जाल डिजाइंस आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत नजर आएंगी। इस तरह की जाल डिजाइंस के अंदर भी आप फिलर डिजाइंस बना सकती हैं। यह कम समय में बहुत ही अच्छी तरह से हाथो पर लग जाती हैं और रचने के बाद भी बहुत सुंदर लगती है।

पैचेस मेहंदी डिजाइन
कफीफ पैचेस, सिमिट्रिकल पैचेस और मोटिफ पैचेस, इस तरह के पैचेस आजकल मेहंदी डिजाइंस में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। पैच के इर्द-गिर्द आप किसी भी तरह की अन्य डिजाइंस बनाकर उसे कवर कर सकती हैं। अगर आप ईद पर इस तरह की डिजाइंस लगा रही हैं, तो आप गुंबद डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
- मेहंदी लगाने के बाद कितनी देर तक आप उसे सुखाना चाहिए?
- मात्र 1 घंटा भी हाथों में आप मेहंदी लगा कर रखती हैं और वो अच्छी तरह से सूख जाती है, तो अच्छा रंग आ जाता है।
- मेहंदी अधिक रचे इसके लिए आपको क्या करना चाहिए?
- मेहंदी को रिमूव करने के बाद आप लोहे के तवे पर 3-4 लौंग डालें और उसके धुएं से हाथों की सिकाई करें। इससे रंग अच्छा आ जाता है। इसके अलावा आप हाथों में पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं।
- मेहंदी को रिमूव करने के बाद क्या पानी में हाथ नहीं डालने चाहिए?
- यह भ्रम है कि मेहंदी लगे हाथों को पानी में डालने से वह नहीं रचती हैं। मेहंदी में रंग हाथों की गर्मी से आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।