Bakrid Mehndi की ये खूबसूरत डिजाइंस EId ul Adha के त्‍योहार पर आपके लुक में लगा सकती हैं चार-चांद

मेहंदी डिजाइंस की कुछ बेहतरीन तस्‍वीरें हम आपको इस लेख में दिखा रहे हैं। साथ ही उन्‍हें लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जो आप बकरीद के त्‍योहार पर अपने हाथों में लगा सकती हैं और लोगों की तारीफें पा सकती हैं। 
mehndi designs for eid ul adha

बकरीद के त्‍योहार पर अच्‍छे कपड़े पहनना और श्रृंगार करना तो हर महिला को पसंद होता है, मगर एक अच्‍छा लुक बिना मेहंदी लगाए नहीं मिल पाता है। बकरीद के त्‍योहार पर हाथों में मेहंदी लगाने का रिवाज काफी पुराना है। ऐसा लगता है मानों मेहंदी लगाए बिना इस त्‍योहार की खुशी अधूरी रह जाएगी। इसलिए हम आपको आज खास बकरीद के मौके पर लगाई जाने वाली कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे। इन मेहंदी डिजाइंस को आप किसी भी अच्‍छे मेहंदी आर्टिस्‍ट से हाथों पर लगवा सकती हैं। सबसे अच्‍छी बात यह है कि यह डिजाइंस फेस्टिवल की थीम से रिलेट करते हैं और दूसरी अच्‍छी बात यह है कि इन्‍हें लगाने में बहुत ही कम समय लगता है। तो चलिए बकरीद के मौके पर लगाई जा सकती सबसे सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें हम आपको दिखाते हैं और उन्‍हें लगाने की आसन ट्रिक्‍स भी बताते हैं।

border mehndi

बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस

बॉर्डर मेहंदी आपके हाथों को लंबा और पतला दिखा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में तरह-तरह के बॉर्डर बनाकर आप अपने हाथों को मेहंदी से भर सकती हैं। आमतौर पर मोरक्‍कन मेहंदी डिजाइंस ऐसी होती हैं। ईद के मौके पर आप इस तरह की मेहंदी हाथों के फ्रंट पर लगाकर सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

gulab mehndi

गुलाब मेहंदी डिजाइंस

गुलाब के छोटे -छोटे डिजाइंस से पूरे हाथों को भरा जा सकता । यह मेहंदी डिजाइन भी आसान है बकरीद के मौके पर आपके लुक को भी संवार सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन हाथों को बहुत ही फ्रेश लुक देती है। इस तरह की मेहंदी आप छोटे बड़े किसी भी तरह के हाथों पर लगा सकती हैं।

chain mehndi

चेन मेहंदी डिजाइंस

बैक मेहंदी डिजाइन के लिए बेस्‍ट है कि आप चांद की एक बड़ी आकृति बनाएं और उससे डॉट के माध्‍यम से 3 से 4 लड़ की चेन बनाएं। यह मेहंदी डिजाइन एक ज्‍वेलरी जैसी प्रतीत होती है। आप चेन को चांद के दोनों तरफ से और एक तरफ से जैसे मरजी वैसे निकालकर अपनी मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं।

motif mehndi

मोटिफ मेहंदी डिजाइंस

आप फ्रंट हैंड में चांद के छोटे बड़े मोटिफ बनाकर अपनी महंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं। बेस्‍ट बात है कि इस तरह की मेहंदी आप खुद से लगा सकती हैं और इसे लगाने में आपको मात्र 10 मिनट ही लगेंगे। इस मेहंदी डिजाइन से आपका पूरा हाथ भरा-भरा नजर आएगा।

mehrab mehndi

मेहराब मेहंदी डिजाइंस

आपने आर्किटेक्‍चर में मेहराब देखे होंगे, जो किसी इमारत को डिफाइन करने के लिए एक बहुत अच्‍छा डेको‍रेटिव एलिमेंट है। इसे आप अपनी मेहंदी डिजाइन में भी जोड़ सकती हैं। मेहराब डिजाइन आपकी मेहंदी डिजाइन को रॉयल अंदाज देती है। आप इसके साथ तरह-तरह की कर्व डिजाइन को एड करके आप अपनी मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं।

block mehndi

ब्‍लॉक मेहंदी डिजाइंस

ब्‍लॉक मेहंदी डिजाइंस भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं और यह बहुत ही आसानी लग जाती हैं। आप इन्‍हें हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकती हैं। आप ब्‍लॉक्‍स के अंदर फूल, चांद, लालटेन या फिर बॉर्डर आदि बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्‍लीट कर सकती हैं।

mehandi art for eid

बेल मेहंदी डिजाइंस

बेल मेहंदी डिजाइंस अब पारंपरिक आकृतियों और सजावटी एलिमेंट्स में बंधकर नहीं रह गई । आप अवसर के अनुसार इसमें नई चीजों को जोड़ सकती हैं। जरूरी नहीं कि केवल फूल, केरी, लताओं और परागों के साथ ही बेल बनाई जाएं। आप बकरीद के मौके पर यदि बेल मेहंदी लगा रही हैं, तो आप उसमें चांद, सितारे, लालटेन या फिर छोटे फूल और पत्‍ती आदि को जोड़ सकती हैं। जरूरी नहीं है कि यह बेल सिमेट्रिक या अरेबिक स्‍टाइल में लगाई गई हो। इसे आप अंग्रेजी के U एल्‍फाबेट के आकार में भी लगा सकती हैं। आप हैवी और लाइट दोनों तरह की बेल हाथों पर लगा सकती हैं, रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही अच्‍छी लगती है।

mehndi designs eid ul adha

अरेबिक मेहंदी डिजाइंस

अरेबिक मेहंदी डिजाइंस भी बहुत पॉपुलर हैं। यह एक पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें आपको अनलिमिटेड डिजाइंस मिल जाएंगी। खास बकरीद के मौके के लिए आप यदि अरेबिक मेहंदी लगवा रही हैं तो आप इसमें कुछ अलग तरह के एलिमेंट्स जोड़ सकती हैं।जैसे - चौकोर, त्रिकोण और गोलाकार आकृतियों के अंदर छोटे-छोटे डिजाइन एलिमेंट्स डालना, लेस बॉर्डर या फिर मोटिफ्स का इस्‍तेमल करना आप डॉट्स और लाइंस की मदद से भी अरेबिक मेहंदी को एक नया लुक दे सकती हैं। अरेबिक मेंहदी की केवल एक बेल की जगह आप मल्‍टिपल बेल्‍स भी बना सकती हैं।। वहीं आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को हथेली से लकर कलाई और स्‍पाइरल अंदाज में पूरे हाथों पर लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लगाएं 10+ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें तस्‍वीरें

mehndi designs simple photos on eid

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस सिंपल और सोबर लगती हैं। इसमें आप तरह-तरह के डिजाइंस एलिमेंटस जोड़ सकती हैं। ब्रेसलेट मेहंद की अच्‍छी बात यह है कि इसे आप फ्रंट और बैक दोनों तरफ लगा सकती हैं। मगर इस बात का ध्‍यान रखें कि फ्रंट पर लगा रही हैं तो बैक पर न लगाएं और बैक लगा रही हैं तो फ्रंट पर कोई और डिजाइन बनाएं। ब्रेसलेट मेहंदी के साथ आप उंगलियों की टिप को पूरा मेहंदी से भरने की जगह, उस पर भी सुंदर डिजाइंस बना सकती हैं। इससे लाइट मेहंदी डिजाइन होने के बावजूद आपके हाथ भरे-भरे नजर आते हैं।

bakrid mehndi designs

चांद मेहंदी डिजाइंस

चांद मेहंदी डिजाइंस इस मौके के लिए सबसे ज्‍यादा बेस्‍ट हैं। आप कई तरह से चांद को मेहंदी डिजाइन में जोड़ सकती हैं। आप चांद और सितारे की बेल बना सकती हैं। आप चांद की साथ मस्जिद की आकृति बना सकती हैं। वहीं कुरान की कोई आयात को उर्दू में लिख कर मेहंदी को मीनिंगफुल बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को फ्रंट पर लगानें से बहुत अच्‍छा लुक आता है। आप लाइट या हैवी डिजाइंस के साथ अपनी मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं।

mehndi designs simple photos

लटकन मेहंदी डिजाइंस

लटकन आपके आउटफिट में एक अलग ही अंदाज जोड़ देती है, मेहंदी में भी आप लटकन डिजाइंस बना सकती हैं। लेकिन यह एक डेकोरेटिव एलिमेंट हो सकता है, जो आपकी मेहंदी डिजाइन में डीटेलिंग के रूप में जुड़ सकता है। लटकन डिजाइंस आपकी मेहंदी को हैवी लुक भी देती हैं। यानी कम समय और मेहंदी डिजाइन में ही आपके हाथ भरे-भरे लगते हैं। आप डॉट्स और खूबसूरत लाइंस के साथ लटकन के लिए झूमर, लालटेन या फिर चांद की डोली बना सकती हैं। इस तरह आपकी यह मेहंदी डिजाइन भी कंप्‍लीट हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-Mughal Mehndi Design for Eid-ul-Adha 2024: बकरीद पर लगाएं मुगल मेहंदी डिजाइंस, टिक जाएंगी लोगों की निगाहें

हरजिंदगी की ओर से आप सभी को बकरीद की मुबारकबाद। हमें उम्‍मीद है कि ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस आपको पसंद आई होंगी और त्‍योहार के मौके पर इन्‍हें आप हाथों पर लगाकर अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP