Latest Mehndi Designs: नई मेहंदी डिजाइंस की तलाश हर महिला को होती है। फिर चाहे कोई भी सीजन, अवसर या तीज-त्योहार हो। ऐसे में समर वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है, तो महिलाओं ने भी इंटरनेट पर मेहंदी के नए-नए और जल्दी लग जाने वाले डिजाइंस तलाश करने शुरु कर दिए हैं। दरअसल, वक्त की कमी आजकल सभी के पास है और फिर महिलाओं को तो कम वक्त में ज्यादा जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए खुद को मेंटेन रखना पड़ता है। जाहिर है, ऐसे में मेहंदी डिजाइन सुंदर भी दिखे और उसे लगाने में ज्यादा वक्त भी खर्च न करना पड़े ऐसा हर महिला चाहती है। फिर भाई की शादी में तो काम इतने होते हैं, कि तसल्ली से बैठकर हाथों में मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिलता। ऐसे में हम आपको आज कुछ बेहद कम समय में लग जाने वाली सुंदर मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे।
मंडला आर्ट मेहंदी का क्रेज आजकल बढ़ता ही जा रहा है। यह ऐसी मेहंदी डिजाइन है, जो बहुत जल्दी हाथों पर लग जाती है और लगने के बाद बहुत सुंदर नजर आती है। मंडला मेहंदी डिजाइंस की खासियत है कि आप हथेली के बीच में गोल, चौकोर और त्रिकोण कैसे भी डिजाइंस बनाएं और फिर अन्य छोटे-छोटे डेकोरेटिव मेहंदी एलिमेंट्स से उन्हें भरते जाएं। इस तरह से आपका पूरा हाथ भी भर जाएगा और रचने के बाद मेहंदी बहुत खूबसूरत लगेगी। इस तहर की मेहंदी आजकल वेडिंग फंक्शन में खूब लगाई जा रही हैं। ट्रेंड्स में तो यह भी देखा गया है कि दुल्हन भी मिनिमल मेहंदी लगवाने के लिए इसे ही पसंद करती हैं।
हाथों के पीछे मेहंदी लगाने बैठो तो डिजाइन ही नहीं समझ आती है। कई बार तो मेहंदी आर्टिस्ट पीछे की मेहंदी पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं और जैसे-तैसे बस हाथों को मेहंदी की उल्टी-सीधी डिजाइंस से भरकर छोड़ देते हैं। मगर ट्रेंड बदल गया है। अब हाथों के फ्रंट से ज्यादा महिलाएं बैक डिजाइंस पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में बैक हेंड पर आप चेन मेहंदी डिजाइंस लगवा सकती हैं। यह बहुत ही जल्दी और आसानी से लग जाती हैं। इन्हें लगाने में बहुत कठिनाई भी नहीं होती है। इसमें आप क्रॉस, डॉट और गोल टिक्की डिजाइंस की मदद से अपने हाथों को मेहंदी से सजा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Design: जाल मेहंदी की सबसे आसान डिजाइसं देखें, शादी के अवसर पर लागाएंगी तो देखते रह जाएंगे लोग
चक्र मेहंदी कुछ-कुछ मंडला आर्ट की तरह ही नजर आती है, मगर इसमें बोल्ड मेहंदी शेप और डेकोटेटिव एलिमेंट्स बहुत ही अलग होते हैं। पहली बात तो यह कि जिसे बोल्ड डिजाइंस पसंद हैं, जो हाथों में रचने के बाद मोटी-मोटी नजर आएं, उसके लिए यह बहुत ही अच्छी डिजाइंस हैं। शादी-ब्याह में इस तरह की मेहंदी बहुत ही एथनिक और ट्रेडिशनल फील देती है। अगर आपके हाथ छोटे हैं और आप उन्हें बड़ा दिखाना चाहती हैं, तो चक्र की खूबसूरत डिजाइंस हथेली पर लगाएं और फिर फिंगर में महीन डिजाइंस बनाएं। इस तरह आपके हाथों में यह मेहंदी रचने के बाद बहुत ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
बेल मेहंदी बहुत ही ट्रेडिशनल डिजाइन है, जिसे आप किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं। अगर आपके पास समय की कमी है, तो हाथों पर डायगनली आप एक सुंदर सी बेल लगा सकती हैं। इसमें आप फूल, कैरियां, लताएं और पराग आदि को जोड़ सकती हैं। यह आपको तय करना है कि हाथों में आपको छोटी बेल लगाती है या लंबी। बेल को आप कलाई से लेकर हथेली तक लगा सकती हैं। अगर आपके हाथ छोटे हैं तो बेल मेहंदी लगाने से यह बड़े नजर आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लग सकती हैं मेहंदी की ये डिजाइंस, एक बार जरूर करें ट्राई
शादी के मौके पर हाथों में सजाएं ऊपर दिखाई गई सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइंस। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे शेयर और लाइक जरूर करें। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। इस तरह के और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।